नर्मदापुरम में शिक्षा पोर्टल 3.0 पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न, शिक्षकों को मिले व्यवहारिक दिशा-निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 8 July 2026

नर्मदापुरम में शिक्षा पोर्टल 3.0 पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न, शिक्षकों को मिले व्यवहारिक दिशा-निर्देश

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 नर्मदापुरम में शिक्षा पोर्टल 3.0 पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न, शिक्षकों को मिले व्यवहारिक दिशा-निर्देश


नर्मदापुरम।  जिला शिक्षा केंद्र नर्मदापुरम द्वारा शिक्षा पोर्टल 3.0 के प्रभावी संचालन के लिए बुधवार को जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पोर्टल के विभिन्न मॉड्यूलों का समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर विद्यालय स्तर पर शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यों को सुगम बनाना था।

जिला परियोजना समन्वयक डॉ. राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में हुए इस प्रशिक्षण में जिले के सभी विकासखंडों के एमआईएस प्रभारी और ऑपरेटर शामिल हुए। प्रोग्रामर अजय मीना और मास्टर ट्रेनर संगीता चौरसिया ने प्रतिभागियों को शिक्षक प्रशिक्षण प्रबंधन, शिक्षा का अधिकार आरटीई, निर्माण कार्य, गणवेश और साइकिल वितरण, यू-डाइस प्लस, नामांकन और बाल ट्रैकिंग, विद्यार्थियों के आधार अद्यतन, अपार आईडी और पाठ्यपुस्तक सहित पोर्टल के प्रमुख मॉड्यूलों की व्यवहारिक जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने प्रत्येक मॉड्यूल के संचालन की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया बताई और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम के समापन पर जिला शिक्षा केंद्र ने सभी प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान को अपने-अपने विकासखंडों में लागू करें। इससे विद्यार्थियों और विद्यालयों से जुड़ी सेवाएं अधिक दक्ष, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बन सकेंगी

No comments:

Post a Comment

नर्मदापुरम में शिक्षा पोर्टल 3.0 पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न, शिक्षकों को मिले व्यवहारिक दिशा-निर्देश

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   नर्मदापुरम में शिक्षा पोर्टल 3.0 पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न, शिक्षकों को मिले व्यवहारिक दिशा-निर्देश नर्मदापुर...

Post Top Ad

Responsive Ads Here