सुपर-100 योजना अंतर्गत वर्ष 2026 हेतु प्रवेश परीक्षा का होगा आयोजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 6 March 2026

सुपर-100 योजना अंतर्गत वर्ष 2026 हेतु प्रवेश परीक्षा का होगा आयोजन


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


सुपर-100 योजना अंतर्गत वर्ष 2026 हेतु प्रवेश परीक्षा का होगा आयोजन


नर्मदापुरम। लोक शिक्षण संचालनालय,मध्यप्रदेश द्वारा जारी कमांक/ योजना/ एफ/प्रवेश परीक्षा/ 2026/ 198 प्रति आदेशानुसार सुपर-100 योजना अंतर्गत प्रदेश के चयनित विद्यार्थियों को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवाजी नगर भोपाल एवं शासकीय मल्हार आश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंदौर में प्रवेश दिलाया जाता है। गौरतलब है कि यहा उन्हें कक्षा 11 वीं एवं तत्पश्चात कक्षा 12 वीं के शिक्षण के साथ JEE (इंजीनियरिंग) एवं NEET (मेडिकल) हेतु आयोजित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 02 वर्षीय निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है। प्रवेश उपरांत इन विद्यार्थियों के संबंधित विद्यालय के छात्रावास में आवास, भोजन, शिक्षण एवं कोचिंग की निःशुल्क व्यवस्था शासन द्वारा की जाती है।

अतः वर्ष 2026-27 की JEE (इंजीनियरिंग) एवं NEET (मेडिकल) प्रवेश परीक्षा के आयोजन के पूर्व सुपर 100 योजना के संबंध में चयन परीक्षा की जानकारी दिये जाने हेतु समस्त प्राचार्य, हाईस्कूल/ हायर सेकेण्डरी के माध्यम से विशेष अभियान चलाकर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार के दिशा निर्देश भी जारी करना सुनिश्चित करे, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ प्राप्त हो सकें।

No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here