श्रीमती कांति मालवीय का निधन, दोपहर को निकलेगी अंतिम यात्रा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 5 March 2026

श्रीमती कांति मालवीय का निधन, दोपहर को निकलेगी अंतिम यात्रा


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


श्रीमती कांति मालवीय का निधन, दोपहर को निकलेगी अंतिम यात्रा


नर्मदापुरम। सदर बाजार स्थित ओम किराना स्टोर के संचालक मालवीय परिवार की माताजी श्रीमती कांति मालवीय का आज शुक्रवार 6 मार्च को निधन हो गया है। वह लगभग 92 वर्ष की थीं। वे अपने पीछे पुत्र राजेश मालवीय, रमेश मालवीय, उमेश मालवीय, ओम नारायण मालवीय एवं पौत्र नंद गोपाल, पूर्णेश, अभिषेक, देवांश सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गई है। 

उनके निधन की खबर से क्षेत्र और समाज में शोक की लहर दौड़ गई है। श्रीमती कांति देवी समाज में भी उनका अत्यंत सम्मान था। उन्हें उनके मिलनसार व्यक्तित्व और धार्मिक स्वभाव के लिए जाना जाता था। उनके निधन को समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। उनकी अंतिम यात्रा आज 3 बजे उनके निज निवास 'ओम किराना', सदर बाज़ार से निकलकर राजघाट पहुंचेगी। उनके निधन पर परिवारजनों , मित्रों और विशिष्ट जनों ने श्रद्धांजलि देकर मृत आत्मा की शांति की कामना की।


No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here