समेरिटंस सनातन कैलेंडर का हुआ विमोचन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 6 March 2026

समेरिटंस सनातन कैलेंडर का हुआ विमोचन


मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 
 


समेरिटंस सनातन कैलेंडर का हुआ विमोचन



नर्मदापुरम। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनातन वर्ष चैत्र प्रतिपदा के पूर्व समेरिटंस विद्यालय परिवार द्वारा सनातन काल पत्रक यानी कैलेंडर का प्रकाशन किया गया है। इसका विमोचन शुक्रवार को एनएमवी के प्राचार्य डॉ राम मोहन चौकसे ने किया। ज्ञात रहे कि सनातन संस्कृति के संवर्धन के लिए सतत् प्रयासरत समेरिटंस ग्रुप के संचालक डॉ आशुतोष शर्मा द्वारा लगातार तृतीय वर्ष कैलेंडर का प्रकाशन कराया गया है।

इस अवसर पर डॉ चौकसे ने कहा कि डॉ शर्मा का प्रयास और संकल्प निश्चित रूप से प्रशंसनीय और अनुकरणीय है। जो कार्य करने के लिए सरकार अब योजना बना रही है, वही कार्य समेरिटंस ग्रुप वर्षों से करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर पूर्णतः सनातन की अवधारणा को साकार करता है। यह तिथियों, सनातनी माह और नक्षत्रों पर आधारित है। इस कार्य में संलग्न सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं। 
कैलेंडर के प्रकाशन की प्रक्रिया से जुड़े साहित्यकार प्रमोद शर्मा ने कहा कि संभवतः यह एकमात्र ऐसा कैलेंडर है, जो तिथियों और भारतीय गणना पर आधारित है। कैलेंडर का आरम्भ चैत्र प्रतिपदा से होगा, जबकि वर्ष का अंत सालभर बाद चैत्र माह की अमावस्या को होगा। 

सनातनी नया वर्ष 19 मार्च को आरंभ हो रहा है। यह कार्य डॉ शर्मा की सनातन के प्रति निष्ठा और उनके दृष्टिकोण को प्रदर्शित करता है। कार्यक्रम का संचालन आर्ट शिक्षक राजेश व्यास ने किया जबकि आभार प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत ने व्यक्त किया। विमोचन समारोह में प्राचार्य श्रीमती रावत, विक्रांत खम्परिया, राजेंद्र रघुवंशी, चंदन मंडल, सचिन खम्परिया, मुकेश भदोरिया सहित शिक्षक गण और बच्चे उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

मातृशक्तियों ने गुनगुनाएं नए पुराने फिल्मी गीत , उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों का किया सम्मान

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ   मातृशक्तियों ने गुनगुनाएं नए पुराने फिल्मी गीत ,  उत्कृष्ट कार्य करने वाली मातृशक्तियों का किया सम्मान  नर्मदापुरम...

Post Top Ad

Responsive Ads Here