मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सिवनी मालवा में नर्मदा पुरम टिमरनी मार्ग के 972.16 करोड़ के उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे
मुख्यमंत्री 106.34 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी करेंगे
मुख्यमंत्री हनुमान मंदिर से लेकर पुराने बस स्टैंड तक आयोजित रोड शो में शामिल होंगे
विभिन्न योजना के हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण एवं चेक राशि प्रदान करेंगे
नर्मदापुरम/ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव गुरुवार 16 अप्रैल को अपने प्रस्तावित सिवनी मालवा में आयोजित कार्यक्रम में नर्मदा पुरम टिमरनी मार्ग ( राज्य राजमार्ग -- 67) का इंटरमीडिएट से 2 --लेन पक्के शोल्डर सहित हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (एच ए एम ) का उन्नयन एवं पुनर्निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगे। नर्मदा पुरम से टिमरनी मार्ग की लंबाई 72.18 किलोमीटर है तथा इसकी लागत 972, 16 करोड़ रुपए है। उक्त मार्ग एमपीआरडीसी द्वारा बनाया जाएगा। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ यादव दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर में पूजन अर्चन कर रोड शो का विधिवत शुभारंभ करेंगे। रोड शो रेंज ऑफिस चौराहा, कल्लू चौक, नर्मदा मंदिर चौक, सराफा बाजार, गांधी चौक ,जय स्तंभ चौक होते हुए पुराना बस स्टैंड पर समाप्त होगा।
स्थानीय कृषि उपज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ यादव 106,34 करोड़ के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे । इनमें 48.65 करोड़ के 45 तथा 57.69 करोड़ के 51 कार्यों का भूमि पूजन शामिल है। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव मुख्य कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण भी करेंगे।

No comments:
Post a Comment