हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित जिले में हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 78.29% एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम 81.65 रहा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 15 April 2026

हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित जिले में हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 78.29% एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम 81.65 रहा


 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित

 जिले में हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 78.29% एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम 81.65 रहा


नर्मदापुरम// शासन  ने हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। नर्मदापुरम जिले में हाई  स्कूल कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 78. 29% रहा और जिले की रैंकिंग प्रदेश में 20 वी रही है। वहीं हायर सेकेंडरी स्कूल कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम 81.65% रहा और प्रदेश में नर्मदा पुरम जिले की रैंकिंग 16 वी है।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष जिले के हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 84% था और जिले को  प्रदेश में दसवीं रैंकिंग मिली थी। वहीं गत वर्ष हायर सेकेंडरी स्कूल कक्षा बारहवीं का परीक्षा परिणाम 82.98% था, और जिला प्रदेश में 15 वे नंबर पर था।

जिला शिक्षा अधिकारी एल एन प्रजापति ने बताया कि प्रदेश में इस बार हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम में नर्मदा पुरम जिला 20 वे नंबर पर, बैतूल जिला 15 वे नंबर पर तथा हरदा जिला 36 नंबर पर रहा है। वहीं हायर सेकेंडरी के परीक्षा परिणाम में नर्मदा पुरम जिला 16 वे नंबर पर, हरदा 26 और बैतूल जिला 38 नंबर पर रहा है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here