शिक्षक विहीन शालाओं में स्कूल संचालन हेतु शिक्षकों की शिक्षण व्यवस्था हेतु डयूटी लगाई गई संकुल प्राचार्य शास. कृषि उ.मा.विद्यालय पवारखेड़ा द्वारा आदेश जारी कर संकुल के अन्तर्गत आने वाली शाला मे नामांकन शून्य वाली शाला के शिक्षकों की डयूटी लगाई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 29 May 2026

शिक्षक विहीन शालाओं में स्कूल संचालन हेतु शिक्षकों की शिक्षण व्यवस्था हेतु डयूटी लगाई गई संकुल प्राचार्य शास. कृषि उ.मा.विद्यालय पवारखेड़ा द्वारा आदेश जारी कर संकुल के अन्तर्गत आने वाली शाला मे नामांकन शून्य वाली शाला के शिक्षकों की डयूटी लगाई


एके एन न्यूज नर्मदा पुरम 


 शिक्षक विहीन शालाओं में स्कूल संचालन हेतु शिक्षकों की शिक्षण व्यवस्था हेतु डयूटी लगाई गई 

संकुल प्राचार्य शास. कृषि उ.मा.विद्यालय पवारखेड़ा द्वारा आदेश जारी कर संकुल के अन्तर्गत आने वाली शाला मे नामांकन शून्य वाली शाला के शिक्षकों की डयूटी लगाई 


नर्मदा पुरम। संकुल प्राचार्य शास. कृषि उ.मा.विद्यालय पवारखेड़ा द्वारा संकुल के अन्तर्गत आने वाली शाला मे नामांकन शून्य वाली शाला से शिक्षक विहीन शालाओं में निम्नानुसार शिक्षको को संचालन हेतु शिक्षण व्यवस्था के अंतर्गत शिक्षकों की डयूटी आगामी आदेश तक लगाई जाती है।

स्कूल संचालन हेतु दी गई शाला का नाम हिमांशु दुवे सहायक शिक्षक प्र. प्रधान पाठक को शास.प्राथ. शाला पथोडी से शास.प्राथ.शाला चंद्रपुरा,हरिओम सराठे प्राथमिक शिक्षक शास.प्राथ. शाला पथौड़ी को शास प्राथ. शाला चंद्रपुरा,  कृष्णा शर्मा सहायक शिक्षक प्र.प्रधान पाठक शास.प्राथ. शालारिधौड़ा खेड़ा को शास.प्राथ. शाला उन्द्राखेड़ी, विमल किशोर साहू प्राथमिक शिक्षक शास.प्राथ.शाला रिधौडा खेडा से शासकीय प्राथमिक शाला चन्द्रपुरा में आगामी आदेश तक ड्यूटी लगाई गई है।

 शासकीय प्राथमिक शाला चंद्रपुरा एवं उन्द्राखेड़ी एक शिक्षकीय शाला है जिनके शिक्षक दिनांक 31.05.2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अतः आप दिनांक 30.05.2026 को शाला में उपस्थित होकर शाला का प्रभार लेकर इस कार्यालय में सूचना देना सुनिश्चित करें।

संकुल प्राचार्य शास. कृषि उ.मा.विद्यालय पवारखेड़ा द्वारा इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस पत्र की प्रतिलिपि प्रेषित की गई है। जिसमें प्रमुख रूप से जिला शिक्षा अधिकारी नर्मदापुरम, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी। संकुल शाला शासकीय एस. एन. जी. उमावि एवं संकुल शाला शासकीय एस पी. एम उमावि नर्मदापुरम की ओर सूचनार्थ। प्रधान पाठक प्राथमिक शाला चन्द्रपुरा एवं प्राथमिक शाला उन्द्राखेड़ी की ओर लेख है कि संबंधित, शिक्षकों को अपनी शाला का प्रभार सौंपकर संकुल शाला को सूचना प्रदान करें। संबंधित की सूचनार्थ एवं पालनार्थ ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here