महिलाओं एवं युवतियाें में स्वरोजगार के प्रति बढ़ रही है लगन-श्रीमती प्रीति शर्मा मनीष शंकर शर्मा सपोर्ट फाउंडेशन द्वारा विद्या मंदिर निमसाडिया में मनस्विनी कला केंद्र में हुआ प्रशिक्षण आत्मनिर्भरता की और एक कदम’ के तहत सिलाई कढ़ाई का हुनर सीख रही महिलाएं एवं युवतिया। - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 30 May 2026

महिलाओं एवं युवतियाें में स्वरोजगार के प्रति बढ़ रही है लगन-श्रीमती प्रीति शर्मा मनीष शंकर शर्मा सपोर्ट फाउंडेशन द्वारा विद्या मंदिर निमसाडिया में मनस्विनी कला केंद्र में हुआ प्रशिक्षण आत्मनिर्भरता की और एक कदम’ के तहत सिलाई कढ़ाई का हुनर सीख रही महिलाएं एवं युवतिया।



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


महिलाओं एवं युवतियाें में स्वरोजगार के प्रति बढ़ रही है लगन-श्रीमती प्रीति शर्मा 

मनीष शंकर शर्मा सपोर्ट फाउंडेशन द्वारा विद्या मंदिर निमसाडिया में मनस्विनी कला केंद्र में हुआ प्रशिक्षण 

आत्मनिर्भरता की और एक कदम’ के तहत सिलाई कढ़ाई का हुनर सीख रही महिलाएं एवं युवतिया


नर्मदापुरम। मनीष शंकर शर्मा सपोर्ट फाउंडेशन के तत्वाधान में विद्या मंदिर निमसाडिया में मनस्विनी कला केंद्र द्वारा सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र का समापन शनिवार को विद्या मंदिर परिसर में कार्यक्रम निर्देशक एवं संचालक श्रीमती प्रीति शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। भोपाल से आई स्किल डेवलपमेंट मार्गदर्शिका श्रीमती रेनू नायक एवं नर्मदापुरम की श्रीमती चित्रा हर्णे के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम हुआ।

इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं एवं युवतियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। समापन समारोह में श्रीमती प्रीति शर्मा ने कहा कि मनस्विनी कला केंद्र के द्वारा मध्यम व गरीब वर्ग की महिलाओं ने ‘आत्मनिर्भरता की और एक कदम’ के तहत सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण जिस उत्साह और उमंग के साथ लिया है। 

इससे महिलाएं एवं युवतियां स्वरोजगार के प्रति आगे बढ़ रही हैं उन्होंने महिलाओं की लगन और उत्साह को देखते हुए आगामी समय में सिलाई, कढ़ाई के साथ ही बड़ी, पापड़ और आचार जैसे घरेलू उत्पाद तैयार करने के प्रशिक्षण की भी व्यवस्था करने को कहा। इस अवसर पर भोपाल से पधारी रेनू नायक ने कहा कि  सिलाई कढ़ाई के प्रशिक्षण का घरेलू जीवन में बहुत महत्व है इससे स्वरोजगार भी स्थापित हो जाता है।

 महिलाएं और युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त कर हुई दक्ष महिलाओं और युवतियों को जो प्रशिक्षण दिया गया मुख्य रूप से मशीन डायग्राम, काज बटन  लगाना, डाइनिंग कर झूल बाग बेबी नैपकिंस, डोरी पाइपिंग फ्रॉक, अंब्रेला फ्रॉक, कुर्ती एप्पल कट कुर्ती वाली सलवार पटियाला सलवार, अफगानी सलवार, फूल को कलर वाली कुर्ती, सिंगल टच ब्लाउज, प्रिंसेस कट ब्लाउज, प्रिंसेस बेल्ट ब्लाउज चार टक्स वाला ब्लाउज एवं अंब्रेला प्लाजो आदि का प्रशिक्षण दिया गया। जिससे महिलाएं एवं युवतियां दक्ष हुई हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीमती नीतू चौरे एवं श्रीमती राम सुईया कीर का विशेष योगदान रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here