मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
सीबीएसई 10वीं परीक्षा परिणाम घोषित, सेमेरिटंस ने फिर बाजी मारी
नर्मदापुरम। सीबीएसई ने मंगलवार दोपहर बाद कक्षा 10 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। अचानक आए परीक्षा परिणाम के बाद बच्चों और शिक्षकों को परिणाम जानने की उत्सुकता रही। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी समेरिटन्स के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय परिवार का नाम रोशन किया। परिणाम आने बाद माला स्थित सांदीपनी परिसर में विद्यार्थियों का तांता लग गया। परिणाम में सफलता की प्रसन्नता उनके चेहरों पर साफ देखी जा रही थी।
परीक्षा नियंत्रक आरके रघुवंशी ने बताया कि समेरिटंस मुख्य शाखा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस वर्ष विद्यालय में 249 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें 140 बालक और 109 बालिकाएं थी। इन बच्चों में 222 बच्चे प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। 27 बच्चे द्वितीय श्रेणी में पास हुए। इनमें से 11 बच्चों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। जबकि 24 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। विद्यालय के छात्र नैतिक पंवार ने सर्वाधिक 97.8 प्रतिशत अंक, किंजल यादव ने 97.4, अभिनव शर्मा और सृष्टि चौहान ने 97 प्रतिशत अर्जित किए।
बायां विद्यालय का परिणाम भी शत प्रतिशत
समेरिटंस ग्रुप के बायां विद्यालय में कक्षा 10 वीं में 14 बच्चे परीक्षा में सम्मिलित हुए। इनमें 5 बालिकाएं और 9 बालक शामिल थे। विद्यालय के छात्र तनिष्क नगर ने सर्वाधिक 97 प्रतिशत अंक अर्जित किए। विद्यालय के 14 में से 9 छात्र प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण रहे।
विद्यालय के डायरेक्टर डॉ आशुतोष शर्मा और प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत ने विद्यार्थियों की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। परिणाम आने के बाद विद्यालय पहुंचे बच्चों ने जमकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान विद्यालय में अन्य शाखाओं के प्राचार्य श्रीमती निधि दुबे, जागृति सिंह, अपर्णा तिवारी, कल्पना शर्मा, पिंकी झा, आरके सिंह, भाग्यश्री दुबे, वैशाली तिवारी आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment