गेहूं उपार्जन कार्यों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिखाया संवेदनशील रवैया किसानों एवं हम्मालों की परेशानी सुन किया मौके पर समाधान - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 15 April 2026

गेहूं उपार्जन कार्यों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिखाया संवेदनशील रवैया किसानों एवं हम्मालों की परेशानी सुन किया मौके पर समाधान

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

गेहूं उपार्जन कार्यों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिखाया संवेदनशील रवैया

किसानों एवं हम्मालों की परेशानी सुन किया मौके पर समाधान


नर्मदापुरम// कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बुधवार को सिवनी मालवा विकासखंड अंतर्गत गेहूं उपार्जन केंद्र महावीर वेयरहाउस, सवाल खेड़ा का निरीक्षण कर उपार्जन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अब तक उपार्जित स्कंध की जानकारी लेते हुए केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि किसानों द्वारा लाए जा रहे माल की तुलाई शीघ्रता से सुनिश्चित की जाए, ताकि खरीदी कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने केंद्र पर उपस्थित किसानों एवं हम्मालों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि छोटे किसानों की उपज को प्राथमिकता से तौला जाए, जिससे उन्हें अनावश्यक वाहन किराया न देना पड़े। साथ ही केंद्र पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

गर्मी के मौसम को देखते हुए कलेक्टर ने प्रातः जल्दी तुलाई प्रारंभ करने तथा तुलाई के लिए छांव की व्‍यवस्‍था करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के त्वरित निर्णयों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हम्मालों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। साथ ही हम्मालों के लिए चाय एवं हल्के नाश्ते की व्यवस्था संबंधित ठेकेदार द्वारा कराने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन के दिशा-निर्देशानुसार केवल एफएक्यू गुणवत्ता वाले स्कंध का ही उपार्जन किया जाए तथा गुणवत्ता सुधार हेतु पंखा एवं छन्ना का उपयोग किया जाए। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि जिन किसानों का आज नंबर है और जिनका माल केंद्र पर डंप हो चुका है, उनकी खरीदी आज ही पूर्ण कराई जाए।

इसके पश्चात कलेक्टर ने मंडी स्तरीय चना उपार्जन केंद्र डोलरिया का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खराब पाए गए स्कंध को तत्काल साफ कर बदलने के निर्देश दिए। किसानों द्वारा केवाईसी में आधार सत्यापन संबंधी तकनीकी समस्याओं की जानकारी देने पर कलेक्टर ने संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गांवों में शिविर आयोजित कर समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देशित किया कि फिंगरप्रिंट के स्थान पर आंखों की पुतली (आईरिस) के माध्यम से सत्यापन की व्यवस्था की जाए। साथ ही उपसंचालक कृषि एवं संबंधित अधिकारियों को ई-गवर्नेंस विभाग से समन्वय स्थापित कर तकनीकी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हिमांशु जैन, उपसंचालक कृषि रविकांत सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here