मई में जीएसटी से एक लाख दो हजार करोड रुपये से अधिक का राजस्व मिला - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 12 June 2021

मई में जीएसटी से एक लाख दो हजार करोड रुपये से अधिक का राजस्व मिला

 इस साल मई महीने में वस्तु और सेवा कर-जी एस टी राजस्व का कुल संग्रह एक लाख दो हजार करोड़ रूपये से अधिक का रहा है। इसमें सी जी एस टी 17 हजार पांच सौ 92, एस जी एस टी 22 हजार छह सौ 53 करोड़ रूपये, आई जी एस टी 53 हजार एक सौ 99 करोड़ रूपये और सेस नौ हजार दो सौ 65 करोड़ रूपये शामिल हैं। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि ये लगातार आठवां महीना है जब जी एस टी राजस्व संग्रह एक लाख करोड़ रूपये को पार कर गया है। मंत्रालय ने कहा है कि मई में राजस्व संग्रह पिछले साल के इसी महीने की तुलना 65 प्रतिशत अधिक रहा है। इस महीने वस्तुओं के आयात से राजस्व 56 प्रतिशत अधिक और घरेलू लेन-देन से राजस्व पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 69 प्रतिशत अधिक रहा है।

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here