उपभोक्ता संरक्षण क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों,संस्थाओं को पुरस्कृत किया जायेगा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 5 March 2022

उपभोक्ता संरक्षण क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों,संस्थाओं को पुरस्कृत किया जायेगा


नर्मदापुरम/03,मार्च,2022/


 उपभोक्ता दिवस 15 मार्च को मनाया जाएगा। उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को संभाग तथा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार एक लाख 11 हजार रुपये काद्वितीय पुरस्कार 51 हजार रुपये का तथा तृतीय पुरस्कार 25 हजार रुपये का दिया जाएगा। इसी तरह संभाग स्तर पर प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये काद्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपये का तथा तृतीय पुरस्कार 11 हजार रुपये एवं सभी को प्रशिस्त पत्र भी दिया जाएगा। राज्य एवं संभाग स्तरीय उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था या व्यक्ति एक जनवरी 2021 से 31 दिसम्बर 2021 के दौरान प्रत्येक माह में की गई गतिविधियों के प्रमाण और विस्तृत विवरण के आधार पर पुरस्कृत किया जायेगा।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here