पौधरोपण के साथ देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी, ताकि पौधे वृक्ष का रूप का ले सकें- कलेक्टर अंकुर कार्यक्रम के तहत पौधरोपण करने वाले विजेताओं को कलेक्टर ने प्राण वायु अवार्ड से किया सम्मानित रायसेन स्थित तितली पार्क में आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 6 March 2022

पौधरोपण के साथ देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी, ताकि पौधे वृक्ष का रूप का ले सकें- कलेक्टर अंकुर कार्यक्रम के तहत पौधरोपण करने वाले विजेताओं को कलेक्टर ने प्राण वायु अवार्ड से किया सम्मानित रायसेन स्थित तितली पार्क में आयोजित किया गया जिला स्तरीय कार्यक्रम




 रायसेन, 05 मार्च 2022
        जिला मुख्यालय रायसेन स्थित तितली पार्क में आयोजित जिला स्तरीय समारोह
में कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार
शहवाल तथा डीएफओ श्री अजय कुमार पाण्डेय द्वारा अंकुर कार्यक्रम के तहत
पौधरोपण करने वाले विजेताओं को प्राण वायु अवार्ड प्रदान कर सम्मानित
किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के
लिए अधिक से अधिक पौधरोपण जरूरी है। जिले में प्रत्येक नागरिक पौधरोपण
जरूर करे तथा उनकी देखभाल भी करे।
        उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ ही रायसेन जिले में भी जनभागीदारी से
प्रकृति के संरक्षण के कार्य को अभियान का रूप देने के लिए अंकुर अभियान
चलाया गया है। जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में नागरिकों ने इस
पौधरोपण अभियान में सहभागिता की। उन्होंने कहा कि जो पौधे रोपे गए हैं
उनकी देखभाल और सुरक्षा भी जरूरी है ताकि वह वृक्ष का रूप ले सकें।
        उल्लेखनीय है कि पर्यावरण विभाग द्वारा आरंभ अंकुर कार्यक्रम का शुभारंभ
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून-2021
को किया था।  जिसके तहत पौधरोपण के लिये जनसामान्य को प्रोत्साहित करने
हेतु जिला स्तर पर चयनित विजेताओं को वृक्ष वीर और वृक्ष वीरांगना की
उपाधिक और मुख्यमंत्री द्वारा प्राण वायु अवार्ड से सम्मानित करने का
प्रावधान है। जिसके लिए कम्प्यूटर लॉटरी के माध्यम से प्रतिभागियों का
चयन कर अवार्ड प्रदान किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ
श्री पीसी शर्मा, उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक श्री एनएस तोमर,
सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक श्री मनोज बाथम सहित अन्य अधिकारी और
नागरिक उपस्थित रहे।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here