वरुण धवन के पिता डेविड धवन अस्पताल से डिस्चार्ज होकर लौटे घर - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 19 June 2022

वरुण धवन के पिता डेविड धवन अस्पताल से डिस्चार्ज होकर लौटे घर



वरुण धवन के पिता डेविड धवन की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था लेकिन अब उनकी सेहत में सुधार है और उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया है। दिग्गज डायरेक्टर डेविड धवन को एडवांस स्टेज डायबिटीज है और इसी के चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था। अब उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और उनकी हेल्थ भी तेजी से बेहतर हो रही है।

पिता डेविड धवन की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनते ही वरुण धवन शूटिंग सेट से निकल गए थे। वरुण धवन की फिल्म जुग जुग जियो 24 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। वरुण धवन इन दिनों अपनी इसी फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं। हालांकि पिता की सेहत में सुधार होने और उनके वापस घर लौटने की खबर मिलने के बाद वरुण वापस काम पर लौट गए हैं। डेविड धवन बॉलीवुड के दिग्गज फिल्म निर्देशकों में गिने जाते हैं। उन्होंने कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में बनाई हैं और लंबे वक्त तक गोविंदा के साथ काम किया है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here