कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सिवनीमालवा में किया तहसील, जनपद सहित नगर पालिका का निरीक्षण: अधिकारियों को कार्यालयीन व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने की दी हिदायत नगर पालिका को राजस्व वसूली में गति लाने के लिए निर्देश - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 11 August 2023

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सिवनीमालवा में किया तहसील, जनपद सहित नगर पालिका का निरीक्षण: अधिकारियों को कार्यालयीन व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने की दी हिदायत नगर पालिका को राजस्व वसूली में गति लाने के लिए निर्देश




 कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सिवनीमालवा में किया तहसील,

जनपद सहित नगर पालिका का निरीक्षण:

अधिकारियों को कार्यालयीन व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने की दी हिदायत

नगर पालिका को राजस्व वसूली में गति लाने के लिए निर्देश


नर्मदापुरम। कलेक्टर नर्मदापुरम  नीरज कुमार सिंह ने सिवनीमालवा का दौरा किया। उन्होंने तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, नगर पालिका ,महिला एवं बाल विकास सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। सबसे पहले कलेक्टर श्री सिंह तहसील एवं एसडीएम कार्यालय पहुंचे उन्होंने यहां राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति देखी। उन्होंने सीमांकन, नामांतरण, बटवारा,अभिलेख दुरुस्ती के प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की।

 उन्होंने रीडर लॉगिन में लंबित आरसीएमएस प्रकरणों की भी स्थिति देखी। उन्होंने तहसीलदार को निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणों को व्यवस्थित रूप से दर्ज कर उनका समय पर निराकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि नामांतरण सीमांकन आदि प्रकरण अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। उन्होंने प्रकरणों के निराकरण में संतोषजनक प्रगति न होने पर नायब तहसीलदार सिवनीमालवा से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।

      तहसील कार्यालय के बाद कलेक्टर श्री सिंह जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचे, यहां उन्होंने अभिलेखों का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं में किए गए व्यय की जांच की। उन्होंने कार्यालय रिकॉर्ड सही नहीं पाए जाने पर उन्हें 15 दिन में दुरुस्त करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड को मदवार दुरुस्त कर जिला कार्यालय प्रतिवेदन भेजे। कलेक्टर श्री सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय का भी निरीक्षण कर पोषण आहार वितरण तथा स्थापना संबंधी बिंदुओं की जानकारी। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रभावी ढंग से संचालन करने तथा पोषण आहार का सुचारू वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

      इसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने नगर पालिका का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पालिका में सर्वप्रथम राजस्व विभाग का निरीक्षण किया तथा बहुत अधिक वसूली बकाया होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने वसूली में गति  लाने के निर्देश सीएमओ को दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह पीएम आवास शाखा भी पहुंचे जहाँ उनके द्वारा स्वीकृत पीएम आवास की सूची की जानकारी ली गई। सीएमओ कार्यालय में उन्होंने कैशबुक का अवलोकन किया तथा कार्यालय अभिलेखों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सिवनी मालवा अनिल जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें

मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह पर भावविभोर हुए श्रोता, पंडित महेंद्र तिवारी ने किया भावपूर्ण वाचन

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह पर भावविभोर हुए श्रोता, पंडित महेंद्र तिवारी ने किया भावपूर्ण वाचन नर्मदापुरम। उपनगरीय ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here