डा आशुतोष विद्या के जादूगर हैं- डा राजेश शर्मा
समेरिटंस स्कूल में मनाया। खेल दिवस
नर्मदापुरम। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती मंगलवार को समेरिटंस स्कूल में खेल दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता डा राजेश शर्मा ने कहा कि ध्यानचंद हॉकी के जादूगर थे। उन्होंने भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयां प्रदान की। ठीक इसी तरह डा आशुतोष शर्मा विद्या के जादूगर हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो काम किए हैं वे स्तुत्य हैं।
उन्होंने ध्यानचंद के जीवन से जुड़े कई किस्से भी सुनाए। इस अवसर पर सबसे पहले ध्यानचंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। स्कूल के बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। डा शर्मा ने हाल ही में राष्ट्रीय कुराश स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली ऋषिका राजपूत और सिलवर्बजितान वाले लक्ष्य राठौर को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर आशुतोष शर्मा, प्राचार्य श्रीमती प्रेरणा रावत, सचिन खंपरिया आदि मौजूद रहे। इटारसी विद्यालय में इस अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संस्कृत वैज्ञानिक भाषा- शास्त्री कटारे
संस्कृत सप्ताह के तहत विद्यालय में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में शास्त्री नित्य गोपाल कटारे ने संस्कृत की महत्ता बताते हुए कहा कि संस्कृत पूरी तरह वैज्ञानिक भाषा है। उन्होंने संस्कृत की वर्णमाला, उसके उच्चारण पर विस्तार से बच्चों को बताया। उन्होंने बच्चों को संस्कृत कविताएं भी सुनाई। कार्यक्रम में आरके सिंह, सुमिता द्विवेदी, वीणा सेनापत आदि मौजूद रहे
मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:
Post a Comment