एके एन न्यूज नर्मदा पुरम
जनवरी में आने वाले पर्व एवं त्योहार के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था
बनाए रखने के लिए कार्यपालिका दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई
नर्मदापुरम// जनवरी माह में आने वाले पर्व एवं त्यौहार 13 जनवरी को लोहड़ी, 14 जनवरी को मकर संक्रांति एवं पोंगल, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या, 19 जनवरी को गुप्त नवरात्र प्रारंभ, 23 जनवरी को बसंत पंचमी, 25 जनवरी को मां नर्मदा प्रकटोत्सव (जयंती ) एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टि से अतिरिक्त कार्यपालिक दंडाधिकारी राजीव रंजन पांडे ने अनुविभागीय कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
जारी आदेश अनुसार अनुविभागीय दंडाधिकारी पिपरिया आकिप खान संपूर्ण पिपरिया अनु विभाग के अंतर्गत आने वाले घाट स्थलों पर कार्यपालिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभारी अधिकारी होंगे।
इसी क्रम में अनुविभागीय दंडाधिकारी इटारसी निलेश कुमार शर्मा इटारसी अनु विभाग के अंतर्गत, अनुविभागीय दंडाधिकारी सिवनी मालवा विजय राय संपूर्ण सिवनी मालवा अनु विभाग के अंतर्गत आने वाले, अनुविभागीय दंडाधिकारी नर्मदापुरम जय सोलंकी संपूर्ण नर्मदापुरम अनु विभाग के अंतर्गत आने वाले तथा अनुविभागीय दंडाधिकारी सोहागपुर सुश्री प्रियंका भलावी संपूर्ण सोहागपुर अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले घाट स्थलों पर कार्यपालिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाने एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभारी अधिकारी होंगे।
उक्त सभी अधिकारीगण अपने कर्तव्य स्थल पर नियत दिनांक एवं समय पर पहुंचकर दूरभाष से अपनी उपस्थिति की सूचना जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर नर्मदापुरम को देंगे एवं सौपे गए कार्य को प्राथमिकता से संपादित करेंगे।

No comments:
Post a Comment