देर रात कड़ाके की ठंड में नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण साफ सफाई रखने और पेयजल व्यवस्था के दिए निर्देश यात्रियों, परिक्रमावासियों से व्यवस्थाओं को लेकर की चर्चा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 5 January 2026

देर रात कड़ाके की ठंड में नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण साफ सफाई रखने और पेयजल व्यवस्था के दिए निर्देश यात्रियों, परिक्रमावासियों से व्यवस्थाओं को लेकर की चर्चा



 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 


 देर रात कड़ाके की ठंड में नपाध्यक्ष नीतू यादव ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण 

साफ सफाई रखने और पेयजल व्यवस्था के  दिए निर्देश

यात्रियों, परिक्रमावासियों से व्यवस्थाओं को लेकर की चर्चा 


एके एन न्यूज नर्मदापुरम्। रविवार देर रात इस कड़ाके की ठंड में जब सब लोग घर में दुबके हुए थे तब नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव द्वारा नगरपालिका द्वारा संचालित रैन बसेरों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरों में पुख्ता इंतजाम, प्रतिदिन साफ सफाई रखने, रूम हीटर जलाने तथा पेयजल की व्यवस्था रखने को लेकर केयर टेकर्स को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने नपा द्वारा जलाए जा रहे अलाव संबंधी जानकारी ली। बस स्टेंड पर स्थित रैन बसेरे के सामने खड़ी बस पर नाराजगी जताई तथा उसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए।

*कोई भी व्यक्ति परेशान न हो*

नपाध्यक्ष श्रीमती यादव द्वारा सेठानीघाट स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया गया। यहां कचरा पडा देख केयर टेकर पर  नाराजगी व्यक्त की तथा केयर टेकर अजय गौर से समूचे रैन बसेरा में पेयजल व्यवस्था, शौचालय की उचित साफ सफाई तथा स्वच्छ कंबल परिक्रमावासियों और श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराएं जाने के निर्देश दिए।  

बस स्टेंड के सामने स्थित रैन बसेरे का भी नपाध्यक्ष द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान वहां रुके हुए यात्रियों, परिक्रमावासियों और श्रद्धालुओं से  व्यवस्था को लेकर चर्चा की। जिस पर सभी ने संतोष व्यक्त किया। साथ ही बस स्टेंड पर साफ सफाई के निर्देश भी दिए। 

*शहर में 8 स्थानों पर जलाए गए हैं अलाव* 

सेठानीघाट स्थित नपा द्वारा जलाए गए अलाव के पास बैठे लोगों से चर्चा की तथा बाहर न रुककर रैन बसेरों में रुकने की बात कही गई। नपा द्वारा सेठानीघाट, कोरीघाट, बस स्टेंड, विवेकानंद घाट, अस्पताल परिसर, सतरस्ता पर अलाव जलाए गए हैं।  

*कोई भी व्यक्ति बाहर न रुकें* 

नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने परिक्रमावासियों, श्रद्धालुओं और यात्रियों से आग्रह किया है कि इस कड़ाके की ठंड में बाहर न रुकें। नगरपालिका द्वारा नगर के अनेक स्थानों पर अलाव जलाए हैं और रैन बसेरों में रुकने की समुचित व्यवस्था की गई है। नपा द्वारा यह व्यवस्था पूर्णत: नि:शुल्क है।


No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here