मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
प्रेरणा कान्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्पेल बी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया
नर्मदापुरम। हरदा बाईपास स्थित प्रेरणा कॉन्वेंट इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल में विद्यार्थियों की भाषा दक्षता और शब्द ज्ञान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में स्कूल के विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों से अंग्रेज़ी के विभिन्न कठिन शब्दों की स्पेलिंग पूछी गई, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा और ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के कई रोचक राउंड आयोजित किए गए, इस प्रतियोगिता में कक्षा 4, 5, 6, 7, 8 और 9 के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता को सरल, मध्यम और कठिन तीन स्तरों में आयोजित किया गया था। इसमें विद्यार्थियों से अंग्रेज़ी, पर्यावरण, कंप्यूटर, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे विभिन्न विषयों से जुड़े शब्दों की सही स्पेलिंग पूछी गई। छात्रों ने अपनी उत्कृष्ट भाषा क्षमता और ज्ञान का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक निधि मालवीय, अज़हर शेख, कामाक्षी दुबे और प्रियंका जोशी रहे, जिन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन का ध्यानपूर्वक मूल्यांकन किया।
प्रतियोगिता में कक्षा 7 के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कड़े मुकाबले के बाद प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्रों में अनुष्का, अंशिका, अर्पित तिवारी, हिमांशु सिंह, मानवी तोमर और आराध्या मीना शामिल रहे। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। वहीं कक्षा 8 को प्रतियोगिता का उपविजेता घोषित किया गया, जिसमें कृतिका, रीना, अनन्या, लिशा, हर्षिता और कविता ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अन्य विद्यार्थियों में कक्षा 4 से अन्वी, मेघा, आरवी, काव्या, महक और कृष्णा; कक्षा 5 से राजवीर, आदित्य, अनुराग, हिमांशु, वैष्णवी और समर; कक्षा 6 से संचिता, गुंजन, वान्या, माही, अभिनव और अपराजिता; तथा कक्षा 9 से ब्रीति, खुशी, मोहिनी, अनंत, आशिक और रामकृष्ण शामिल रहे। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस विशेष अवसर पर अंग्रेजी संप्रेषण कौशल के शिक्षक श्रीकांत भाग्यम सर ने पूरे कार्यक्रम को संचालित किया। इस अवसर पर विद्यालय संचालिका श्रीमती समर्पिता सोनी ने विद्यार्थियों की सराहना व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, भाषा ज्ञान एवं मंच संचालन क्षमता को बढ़ाने में सहायक होती है उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे और सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी।

No comments:
Post a Comment