सोहागपुर पुलिस को मिली सफलता, बैंक के बाहर थार गाडी से 05 लाख 50 हजार रूपये चोरी करने वाली महिला को पकड़ा सम्पूर्ण राशि 05 लाख 50 हजार रूपये किये बरामद - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 27 April 2026

सोहागपुर पुलिस को मिली सफलता, बैंक के बाहर थार गाडी से 05 लाख 50 हजार रूपये चोरी करने वाली महिला को पकड़ा सम्पूर्ण राशि 05 लाख 50 हजार रूपये किये बरामद

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ 

 

सोहागपुर पुलिस को मिली सफलता, बैंक के बाहर थार गाडी से 05 लाख 50 हजार रूपये चोरी करने वाली महिला को पकड़ा

 सम्पूर्ण राशि 05 लाख 50 हजार रूपये किये बरामद


 एके एन न्यूज नर्मदा पुरम ‌। थाना सोहागपुर क्षेत्र अंतर्गत आवेदक पराग शर्मा पिता श्याम शर्मा, निवासी सेमरी हरचंद, व्यवसाय अनाज व्यापारी द्वारा बताया गया था कि उनका अकाउंटेंट तिलक मालवीय पिता नितिन मालवीय (अकाउंटेंट) तथा परिचित सिद्धार्थ चौधरी एवं सौरभ चौधरी (सर्वेयर) के साथ बैंक कार्य हेतु थार गाडी से सोहागपुर बैंक गये थे ।

 सिद्धार्थ एवं सौरभ चौधरी के नाम रजिस्ट्री होना प्रस्तावित थी, जिसके लिए सभी लोग बैंक आए थे। आवेदक द्वारा ₹5,50,000/- (पांच लाख पचास हजार रुपये) भारतीय स्टेट बैंक से निकालकर केनरा बैंक की ओर गए। केनरा बैंक के सामने वाहन खड़ा कर सभी बैंक के अंदर चले गए। इसी दौरान किसी अज्ञात महिला द्वारा वाहन में रखा नगदी से भरा बैग चोरी कर लिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस अधीक्षक सांईं कृष्णा एस थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देशन में तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस संजू चौहान के मार्ग दर्शन में मामले की गंभीरता को लेते हुए शीघ्र विशेष पुलिस टीम गठित हुई पुलिस टीम घटना के बाद से शहर में प्रमुख स्थानों एवं संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज एकत्रित कर उनका सूक्ष्म विश्लेषण किया गया। साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

सघन प्रयासों के फलस्वरूप जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त घटना को राजगढ़ जिले के थाना बोड़ा क्षेत्र के कड़िया सांसी गांव निवासी महिला सुधा उर्फ सुगना पति अजब सिंह उर्फ हरवीर द्वारा अंजाम दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठित द्वारा ग्राम कडिया सासी थाना बोडा जिला राजगढ़ में दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी महिला को अभिरक्षा में लिया गया तथा उसके कब्जे से पूरी नगदी राशि ₹5,50,000/- (माल मशरूका) बरामद कर ली गई।

पुलिस की तत्परता एवं प्रभावी कार्यवाही से चोरी की घटना को अंजाम देने वाली आरोपिया सुधा उर्फ सुगना पति अजब सिंह उर्फ हरवीर से चोरी का माल नगदी 05 लाख 50 हजार रूपये बरामद किये गये । 

आरोपी : सुधा उर्फ सुगना पति अजब सिंह उर्फ हरवीर निवासी कड़िया सासी गाँव, थाना बोड़ी, जिला राजगढ़

बरामदगी : नगद राशि ₹5,50,000/-

पुलिस टीम :- निरीक्षक राहुल रायकवार, उपनिरी राहुल पटेल, सउनि मनोज राजपूत, प्र आर 371 विनोद नागर, म प्र आर 140 मंजूलता परते, आर 744 मनोहर दायमा,आर 980 राजकुमार यादव आर 477 विवेक सोनपुरे, आर 556 सुनील ओझा की भूमिका रही 

विशेष :

जनसामान्य से अपील है कि बैंक से बड़ी राशि निकालते समय सावधानी बरतें एवं संदिग्ध व्यक्तियों /गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही अपने -अपने प्रतिष्ठानों के आवागमन स्थल पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित करे जिससे इस तरह के वारदातों पर अंकुश लगाने में पुलिस को सहयोग प्राप्त हो ।

No comments:

Post a Comment

सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाट पर डूब रही 3 वर्षीय बच्ची को SDERF जवानों ने सुरक्षित बचाया पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम ने कर्तव्यनिष्ठा के लिए किया सम्मानित

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सोमवती अमावस्या पर नर्मदा घाट पर डूब रही 3 वर्षीय बच्ची को SDERF जवानों ने सुरक्षित बचाया  पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम...

Post Top Ad

Responsive Ads Here