मनोज सोनी एडिटर इन चीफ
नपा द्वारा पेयजल पाइप के समस्त लीकेज किए बंद
गुरूवार तक हो जाएगी पेयजल आपूर्ति सुचारू
नर्मदापुरम्। नगर में अचानक आए पेयजल संकट की इस घड़ी में नगरपालिका की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन में आए लीकेज को सुधारने में सफलता प्राप्त कर ली है। इंदौर से बुलाए गए पाइप लाइन जोड़ने वाले केमिकल से पाइप लाइन जोड़ दी गई है। उसे सूखने के लिए 10 से 12 घंटे लगते हैं। इसलिए गुरूवार को पेयजल सप्लाई सुचारू हो जाएगी। इस भीषण गर्मी में पेयजल सप्लाई जारी रखने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी सतत नजर रखे हुए हैं। उनके द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाए जा रहे टैंकर्स की जानकारी ली जा रही है।
जल शाखा प्रभारी उपयंत्री आयुषी रिछारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले के निर्देशन प्रभावित क्षेत्रों में टैंकर्स पहुंचाए जा रहे हैं। टैंकर्स के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। पाइप लाइन के लीकेज ठीक कर दिए गए हैं।
हरिश गोस्वामी ने बताया कि नगर पालिका द्वारा गोपालकुंज, रसूलिया, आदर्श नगर, अंकिता नगर, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी, बीटीआई, भीलपुरा, जुमेराती, रामलीला मैदान, रामगंज, कमला गली, थाना परिसर, बजरिया, मोरछली चौक, ग्वालटोली, ईदगाह, खोजनपुर में पानी टेंकर उपलब्ध कराए गए एवं लगातार पानी टेंकर पहुंचाए जा रहे हैं।
धैर्य रखने के लिए धन्यवाद
नपाध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव ने कहा कि इस भीषण गर्मी में अचानक आए जलसंकट में नागरिकों द्वारा जो धैर्य का परिचय दिया है, उसके लिए धन्यवाद। लगातार टैंकर्स के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। जहां कहीं भी टैंकर्स नहीं पहुंचे रहे हैं वे सीधे नपा की जलप्रदाय शाखा से संपर्क कर सकते हैं, उन्हें तत्काल टैंकर्स उपलब्ध कराए जाएंगे। गुरूवार को इस समस्या का समाधान हो जाएगा।

No comments:
Post a Comment