पाकिस्तान में 2 ट्रेनों के टकराने से 32 से अधिक लोगों की मौत - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 6 June 2021

पाकिस्तान में 2 ट्रेनों के टकराने से 32 से अधिक लोगों की मौत


 इस्लामाबाद. पाकिस्तान में दो ट्रेनों में हुई जबर्दस्त टक्कर में 32 से अधिक लोगों की मौत की खबर है।  64 से अधिक लोग घायल हैं। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि ट्रेनों के डिब्बे पटरी से पलटकर दूर जा गिरे। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हादसा मिल्लत और सर सैय्यद एक्सप्रेस ट्रेनों के टकराने से हुआ। 

दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दूसरी ट्रेन टकराई

पाकिस्तान मीडिया के अनुसार, हादसा घोटकी के पास रेती और डहारकी रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित हुई मिल्लत एक्सप्रेस की कुछ बोगियां दूसरे ट्रैक पर जा गिरी थीं। इस दौरान वहां से सर सैय्यद एक्सप्रेस गुजरी। यह गाड़ी पटरी पर पड़ीं बोगियों से भिड़ गई और पलट गई। मिल्लत एक्सप्रेस कराची से सरगोधा और सर सैयद एक्सप्रेस रावलपिंडी से कराची जा रही थी। 

डिब्बे काटकर ही निकाले जा रहे शव

हादसे की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कई यात्री और मृतक डिब्बों में बुरी तरह फंस गए थे। उन्हें हैवी मशीनरी या कटर के जरिये डिब्बे काटकर ही बाहर निकालने का रेस्क्यू शुरू किया गया। घायलों को गांवों से ट्रैक्टर बुलाकर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के 4-5 घंटे बाद ही घटनास्थल पर मेडिकल टीम पहुंच सकी। राहत और बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारण कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here