मुबंई में 390 लोगों को लगाई नकली वैक्सीन , हड़पे 5 लाख - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 16 June 2021

मुबंई में 390 लोगों को लगाई नकली वैक्सीन , हड़पे 5 लाख

मुंबई. यहां तीन ठगों ने कांदिवली की हीरानंदानी सोसायटी में वैक्सीनेशन कैम्प के बहाने लोगों को नकली वैक्सीन लगाकर करीब 5 लाख रुपए ठग लिए। ठगी का शिकार बने 390 लोगों को जब वैक्सीन लगने के बाद भी कोई लक्षण नहीं दिखे, तब उनका माथा ठनका। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को पकड़ लिया है। तीसरा अभी फरार है।

एक अस्पताल कर्मचारी तो  दूसरा ईवेंट मैनेजर

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक पकड़ा गया एक आरोपी राजेश पांडेय मुंबई के एक टॉप अस्पताल में कर्मचारी है। दूसरा संजय गुप्ता नाम आरोपी ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी से जुड़ा है। गुप्ता ही वैक्सीनेशन के नाम पर लोगों को इकट्ठा करता था। तीसरा शख्स महेंद्र सिंह मुंबई में एक मेडिकल एसोसिएशन का पूर्व प्रमुख है। यह अभी फरार है।

एक डोज के लिए थे 1260 रु. 

आरोपियों ने 30 मई को हीरानंदानी सोसायटी परिसर में वैक्सीनेशन कैम्प लगाया था। इसमें एक डोज के लिए 1260 रुपए लिए गए। राजेश पांडे ने खुद को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल का प्रतिनिधि बताया था। इस कैम्प का मैनेजमेंट संजय गुप्ता संभाल रहा था। महेंद्र सिंह ने पैसों का कलेक्शन किया था।

फेक सर्टिफिकेट किए जारी

पीड़ितों ने बताया कि जब वैक्सीनेशन के बाद कोई लक्षण नहीं दिखे, तो ताज्जुब हुआ। किसी को बुखार नहीं आया और न ही हाथ दर्द हुआ। कैम्प के दौरान किसी का फोटो भी नहीं लिया  गया था। जब सर्टिफिकेट की बात की, तो करीब 15 दिन बाद अलग-अलग अस्पतालों जैसे-नानावटी, लाइफ लाइन, नेस्को बीएमसी टीकाकरण केंद्र की तरफ से सर्टिफिकेट जारी किए गए। लेकिन जब इनसे संपर्क किया गया, तब मालूम चला कि ये फेक हैं।मामले की जांच कर रहे सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर बाबासाहेब सालुंके ने बताया कि इस संबंध में अस्पताल भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करा रहे हैं। तीसरे आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here