सिरफिरे ने युवती पर फेंका एसिड, दो भतीजियां भी झुलसीं - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 11 June 2021

सिरफिरे ने युवती पर फेंका एसिड, दो भतीजियां भी झुलसीं

 भोपाल.मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने एक मामले में डीआईजी और एसपी रीवा से जवाब मांगा है। मामला रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र के पनासी का है। यहां एक सिरफिरे द्वारा एकतरफा प्यार में घर में सो रही युवती पर छत से एसिड फेंक  दिया। जिससे युवती के साथ सो रहीं उसकी दो भतीजियां भी झुलस गईं। आरोपी ने युवती की शादी तय होने पर इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आयोग ने उप पुलिस महानिरीक्षक, रीवा एवं पुलिस अधीक्षक, रीवा से चार बिन्दुओं पर शीघ्र जवाब मांगा है:-

01. पीड़ितों के इलाज की अद्यतन स्थिति क्या है ?

02. क्या पीड़ितों को किसी प्रकार की कोई आर्थिक सहायता प्रदान की गई है ?

03. क्या आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार कोई कार्यवाही की गई है ?

04. आरोपी ने एसिड किस स्त्रोत से और कैसे प्राप्त किया ?

source=https://pradeshlive.com/news.php?id=sirfira-threw-acid-on-the-girl-her-two-nieces-sleeping-together-also-got-scorched-301295

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here