बीजेपी सरकार में शिवसेना को खत्म करने की हुई थी कोशिश : राउत - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 13 June 2021

बीजेपी सरकार में शिवसेना को खत्म करने की हुई थी कोशिश : राउत

 जलगांव. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के बाद रविवार को अचानक शिवसेना सांसद संजय राउत के तेवर बदल गए। राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा – ‘महाराष्ट्र में भाजपा की गठबंधन सरकार के दौरान शिवसेना के साथ गुलामों जैसा बर्ताव होता था।’ इतना ही नहीं उन्होंने कहा, तब शिवसेना को दूसरे नंबर का दर्जा दिया जाता था।

संजय राउत ने जलगांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में जो पिछली सरकार बनी थी, उसमें शिवसेना को दूसरे नंबर का दर्जा दिया गया था। हमारे साथ नौकर की तरह का व्यवहार किया जाता था। इतना ही नहीं, जिस पार्टी के समर्थन से भाजपा सत्ता में आई थी, उसी सत्ता का इस्तेमाल कर हमें खत्म करने की भी कोशिश की गई थी।

महाराष्ट्र में सीएम शिवसेना का ही हो

राउत ने कहा, मेरा हमेशा ये मानना रहा है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होना चाहिए। भले ही शिवसैनिक को कुछ ना मिले, लेकिन यह हमारे लिए गर्व की बात है कि महाराष्ट्र की सत्ता शिवसेना नेता के हाथ में है। उन्होंने कहा, अजित पवार ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई थी, लेकिन अब वे हमारे गठबंधन के सबसे मजबूत प्रवक्ता हैं। 


No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here