रिलायंस जियो ने शुरू की डाटा लोन की सुविधा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 3 July 2021

रिलायंस जियो ने शुरू की डाटा लोन की सुविधा

 

नई दिल्ली. देश में पहली बार किसी दूरसंचार कंपनी ने डाटा-लोन की सुविधा शुरू की है। रिलायंस जियो के प्रीपेड यूजर्स डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद कंपनी से डाटा-लोन ले सकते हैं। डाटा-लोन 1 जीबी पैक में उपलब्ध होंगे और यह 11 रुपए प्रति पैक यानी 11 रुपए प्रति जीबी की कीमत पर यूजर्स को मिलेंगे। प्रत्येक यूजर्स कुल 5 पैक यानी 5 जीबी तक डाटा लोन ले सकता है। दूरसंचार सेक्टर के लिए यह एक क्रांतिकारी इनोवेटिव आइडिया है।

रिचार्ज नाऊ एंड पे लेटर की तर्ज पर पहले ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से डाटा लोन ले सकेगा और बाद में उसे चुकाना होगा। डाटा लोन लेने के लिए जरूरी शर्त यह है कि ग्राहक के पास कोई एक्टिव प्लान होना चाहिए। डाटा लोन पैक की वैलिडिटि तब तक रहेगी, जब तक यूजर्स का मौजूदा प्लान एक्टिव रहेगा। यानी अगर ग्राहक 5 पैक डाटा-लोन लेता है तो उसकी वैलिडिटि तब तक रहेगी, जब तक ग्राहक का बेस प्लान एक्टिव रहेगा।      

कंपनी का मानना है कि बहुत से प्रीपेड कनेक्शन यूज करने वाले ग्राहक डेली डाटा लिमिट खत्म होने के बाद विभिन्न कारणों से तुरंत डाटा टॉप-अप नहीं करा पाते, इस वजह से वे उस खास दिन हाई स्पीड डाटा से महरूम रह जाते हैं। ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब जियो ने 1 जीबी पैक में डाटा-लोन देना शुरू किया है।


No comments:

Post a Comment

एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्टर एवं ट्राली पर लगायी गई रेडियम पट्टी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  एसडीएम ने देर रात उपार्जन केंद्र पहुंचकर मुख्‍य मार्ग पर खड़े कृषि वाहनों को करवाया व्यवस्थित सुरक्षा की दृष्टि से ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here