इंदौर|शहर में आज 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर ‘वैक्सीनेशन महाभियान’ चला जाएगा। इसमें 1.65 लोगों को दूसरा डोज लगाया जाएगा। इसके लिए करीब 450 सेंटर बनाए गए हैं। जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों व धर्मगुरुओं ने लोगों से अपील की गई है कि जिनके पहले डोज के बाद की निर्धारित अवधि खत्म हो गई है, वे दूसरा डोज अवश्य लगाएं। वैसे महाभियान में आज उन लोगों को दूसरा डोज लगाया जाएगा जिन्होंने 25 जून को पहला डोज लगाया है क्योंकि दूसरे डोज के लिए निर्धारित अवधि खत्म हो गई है। वैसे शाम तक टारगेट 1.65 से भी ज्यादा हो सकता है क्योंकि विभाग के पास अभी 2 लाख से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं। बुजुर्गों व बीमार लोगों के लिए 50 से ज्यादा मोबाइल टीमें रहेंगी। वैक्सीनेशन सुबह 8.30 बजे शुरू होकर देर शाम तक चलेगा।पिछले दिनों 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहर में इंदौर ने पहला डोज का 100 फीसदी टारगेट पूरा कर देश में पहला स्थान पाया। इस दौरान कुल 28 लाख से ज्यादा को पहला डोज लगाया गया। इधर, अभी तक 11,71,464 लोगों (41.19 फीसदी) लोगों को दोनों डोज लग चुके हैं। ऐसे में अब टारगेट बाकी 59 फीसदी को पूरा करना है। वैसे ‘वैक्सीनेशन महाभियान’ के तहत 21 जून से चले अभियान में करीब 5 लाख लोगों को पहला डोज लगाया गया था। इस लिहाज से उनका अवधि हाल में खत्म हो गई है जिसके चलते अब उन्हें दूसरा डोज लगाया जाएगा। मामले में कलेक्टर मनीषसिंह ने इस बाबद निर्देश जारी किए हैं। महाभियान 2.0 के पहले जिन्होंने पहला डोज लगाया था, ऐसे लोग भी 3 लाख से ज्यादा लोग हैं।टीकाकरण अधिकारी डॉ. तरुण गुप्ता के मुताबिक महाभियान 17 सितम्बर को होगा और 1.65 लाखडोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। वैसे अब तक 13 हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को पहला डोज लगाया जा चुका है। वैसे कोशिश है कि इस हफ्ते 3.50 लाख से ज्यादा लोगों को दूसरा डोज लगाया जा सके। लोगों से अपील की गई है कि जिन लोगों के पहले डोज के बाद की अवधि खत्म हो गई है, वे दूसरा डोज अवश्य लगाएं
Post Top Ad
Thursday, 16 September 2021
1.65 लाख लोगों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच
Tags
# indore
# Madhya Pradesh
About Editor Desk
Madhya Pradesh
Label:
indore,
Madhya Pradesh
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Manoj Soni
email : amansoni.hbd@gmail.com
+919977239134
Narmadapuram
No comments:
Post a Comment