11 नग तोतों के साथ वन अमले ने युवक को पकड़ा - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 12 March 2022

11 नग तोतों के साथ वन अमले ने युवक को पकड़ा


कटनी (10 मार्च)- वन परिक्षेत्र कटनी के अंतर्गत वन अमले ने एक युवक को तोते बेचते हुए पकड़ा है। युवक के पास से तोते जब्त करते हुए वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वन परिक्षेत्र अधिकारी एलएन चौधरी ने बताया कि अधीनस्थ अमले के साथ जंगल गश्त के दौरान इंद्रानगर बाइपास रोड के पास जीआई तार से बने पिंजरों में 11 नग तोते बेचते हुए युवक मिला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कन्हैया बर्मन निवासी बैलेटघाट अंबेडकर वार्ड बताया। आरोपी के खिलाफ वन अमले ने वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। सीएफ के मार्गदर्शन व एसडीओ के निर्देशन में की गई कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी के साथ वनपाल अनिल मिश्रावाहन चालक अजय पांडेय शामिल रहे।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here