अंकुर अभियान: सीआईएसफ कॉलोनी नर्मदापुरम में किया गया सघन पौधारोपण, लगभग 500 पौधे रोपे गए - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 5 March 2022

अंकुर अभियान: सीआईएसफ कॉलोनी नर्मदापुरम में किया गया सघन पौधारोपण, लगभग 500 पौधे रोपे गए



नर्मदापुरम/04,मार्च,2022/ जिले में अंकुर अभियान के तहत 1 मार्च से 5 मार्च तक संचालित पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को सीआईएसएफ कॉलोनी नर्मदापुरम में कमिश्नर श्री मालसिंह एवं सीआईएसएफ के वरिष्ठ कमांडेंट वैभव कुमार दुबे की गरिमामय उपस्थिति में सघन पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर श्री मालसिंह ने पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। संभागीय समन्वयक जन अभियान परिषद श्री कोशलेश तिवारी ने बताया कि सीआईएसफ यूनिट में लगभग 500 पौधे रोपे गए। इस अवसर जिला पंचायत सीईओ श्री मनोज सरियाम, एसडीओपी श्रीमती मंजू चौहान, तेज कुमार गौर , आलोक राजपूत, सहायक कमांडेंट सीआईएसएफ पी राम बाबू , निरीक्षक राजकुमार, निरीक्षक विजेंद्र यादव एवं उप निरीक्षक मनोज कुमार चौहान उपस्थित रहे |

    उल्लेखनीय है कि जिले में पौधारोपण अभियान को एक जनआंदोलन का रूप दिया गया है,जिलों के अशासकीय संगठन, समुदाय आधारित संगठनों एवं निजी संगठनों को इस अभियान में जोड़ते हुए उनके परिसरों एवं अन्य योग्य स्थलों पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है ,जिसमें शासकीय कार्यालयों के भवनों,सार्वजनिक उपक्रमों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, निगम, मंडलों के कार्यालयों के प्रांगण में उपयुक्त स्थान पर पौधारोपण किया जा रहा है। जिलों के अशासकीय संगठन, समुदाय आधारित संगठनों एवं निजी संगठनों को इस अभियान में जोड़ते हुए उनके परिसरों एवं अन्य योग्य स्थलों पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्कूल, कॉलेज, आंगनवाडी, छात्रावास, पंचायत आदि के परिसरों में भी पौधारोपण जारी है। उपलब्ध अन्य शासकीय एवं वन भूमियों पर भी पौधारोपण किया गया है। जिलों के अशासकीय संगठन, समुदाय आधारित संगठनों एवं निजी संगठनों को इस अभियान में जोड़ते हुए उनके परिसरों एवं अन्य योग्य स्थलों पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। पौधों की व्यवस्था संबंधित व्यक्ति/संस्था की निर्धारित की गई है।

     ज्ञातव्य है कि पौधारोपण के इस अभियान में  वन/उद्यानिकी/कृषि विभाग की नर्सरी में उपलब्ध पौधों का उपयोग प्रचलित नियमानुसार किया जाएगा। रोपित पौधों की सुरक्षा, सिंचाई एवं देखभाल की जिम्मेदारी पौधारोपण करने वाले व्यक्ति, संगठन, शासकीय संस्था की होगी। इस अभियान से जुड़ने वाला प्रत्येक व्यक्ति किए गए पौधारोपण का विवरण फोटो सहित, की जानकारी अंकुर कार्यक्रम के "वायुद्रुत-अंकुर" ऐप पर अपलोड करेगा। साथ ही व्यक्ति MP-CMEVENTS पोर्टलhttps://webcast.gov.in/mp/cmevents पर तथा एक से 5 मार्च, 2022 के मध्य विशेष रूप से बनाई गई मिसकॉल सेवा नम्बर 0755-2706666 पर मिसकॉल देकर सूचना दे सकते है। सामूहिक रूप से किये गये पौधारोपण कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों से मिस्ड काल देने की अपील की गई है। स्पष्ट है कि अगर कोई व्यक्ति अपने निजी आंगन में एक भी पौधा स्वप्रेरणा से लगाता है, तो वह यह जानकारी तीनों माध्यमों में से किसी एक माध्यम से दे सकेगा।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here