मंदसौर 4 मार्च 22/ मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री वीरेंद्र कुमार सखलेचा की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।श्री सखलेचा का जन्म 4 मार्च 1930 को मंदसौर की जावद तहसील में हुआ। उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से शिक्षा ग्रहण की। वर्ष 1957 में श्री सखलेचा चुनाव जीतकर विधायक बने और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए। वर्ष 1967 में श्री गोविंद नारायण सिंह की सरकार में उप मुख्यमंत्री भी रहे। श्री सखलेचा 18 जनवरी 1978 से 19 जनवरी 1980 तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। श्री सखलेचा ने ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सचिवालय खुलवाकर पटवारी, ग्राम सेवक, सहकारी संस्था के समिति सेवक और पंचायत सचिव को एक साथ बैठाकर ग्रामीणों की समस्याएँ कम की। उनका निधन 31 मई, 1999 को हुआ।
Post Top Ad
Saturday, 5 March 2022
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री सखलेचा की जयंती पर किया नमन
Tags
# Mandsaur
About Editor Desk
Mandsaur
Label:
Mandsaur
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
जिले में सड़क सुरक्षा को नई दिशा देने के लिए प्रारंभ हुआ नवाचार *जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्टर ने किया जिला स्तरीय ‘प्रोजेक्ट सुरक्षा’ अभियान का शुभारंभ* *कृषि उपज मंडी इटारसी में जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर ने ट्रैक्टर ट्रॉली पर लगाए रेडियम टेप*
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ जिले में सड़क सुरक्षा को नई दिशा देने के लिए प्रारंभ हुआ नवाचार *जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कलेक्टर ने किया जिल...
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Manoj Soni
email : amansoni.hbd@gmail.com
+919977239134
Narmadapuram

No comments:
Post a Comment