‘केच द रेन‘‘ जल सवंर्धन तकनीकी विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया तकनीकि मार्गदर्शन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 6 March 2022

‘केच द रेन‘‘ जल सवंर्धन तकनीकी विषय पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया तकनीकि मार्गदर्शन

बुरहानपुर/4 मार्च, 2022/-जिले में ‘‘कैच द रेन‘‘ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला आज कलेक्टेªट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित की गई। आयोजित कार्यशाला में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह की उपस्थिति में सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों को जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में चलाई जा रही गतिविधियाँ तथा जल सवंर्धन तकनीकी विषय पर जागरूकता के संबंध में तकनीकि जानकारी दी गई।कार्यशाला में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के प्रतिनिधि श्री ंिहंगोरानी ने पावर पाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से उपस्थितजनों को जल जीवन मिशन योजना के क्रियान्वयन तथा तकनीकि की जानकारी दी। उन्होंने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि पानी बिना जीवन संभव नहीं है। हम सभी को पानी पर ही निर्भर रहना पड़ता है। इसलिए पानी का सदुपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण निकायों में योजना के बारे में समुदाय को अवगत कराये तथा उन्हें पानी बचाने, जलसंवर्धन एवं जल संरक्षण प्रति जागरूक करें। पानी को सहजने एवं बेहतर प्रबंधन बहुत जरूरी है ताकि हर घर में जल की उपलब्धता बनी रहें। श्री ंिहंगोरानी ने जल संरचना, वाटरशेड निर्माण, शॉकपिट सहित अन्य जल संरचनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
कार्यशाला में अतिरिक्त जिला पंचायत सीईओ, कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री बंुदेला, जनपद पंचायत सीईओ सुश्री नीलम रायकरवार, जनपद पंचायत खकनार सीईओ श्री टेमने, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन विभाग, नगर निगम के इंजीनियर्स तथा उपयंत्रीगण व सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।  




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  भीषण गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, लू से बचाव के लिए जारी की एडवाइजरी एके एन न्यूज नर्मदापुरम। नर्मदापुरम जि...

Post Top Ad

Responsive Ads Here