प्रत्येक नागरिक पौधरोपण अभियान में करे सहभागिता- जिला पंचायत प्रशासकीय समिति प्रधान पौधरोपण महाअभियान अंकुर कार्यक्रम अंतर्गत जिला पंचायत परिसर में रोपे गए पौधे - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 6 March 2022

प्रत्येक नागरिक पौधरोपण अभियान में करे सहभागिता- जिला पंचायत प्रशासकीय समिति प्रधान पौधरोपण महाअभियान अंकुर कार्यक्रम अंतर्गत जिला पंचायत परिसर में रोपे गए पौधे



कटनी. 05 मार्च- पौधरोपण का उद्देश्य अभियान को सामाजिक संस्कार का रूप देना है। इसे जन आंदोलन का रूप देते हुए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता जरूरी है। प्रत्येक नागरिक एक-एक पौधे का रोपण करें और उसकी वृक्ष बनने तक देखभाल करे। यह बात जिला पंचायत प्रशासकीय समिति प्रधान ममता पटेल ने जिला पंचायत परिसर में पौधरोपण महा अभियान अंकुर कार्यक्रम अंतर्गत आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान कही।
पौधरोपण के दौरान जिला पंचायत सीईओ जगदीश चंद्र गोमे ने कहा कि पौधा रोपित करना जितना महत्वपूर्ण है, उससे अधिक महत्वपूर्ण उसकी देखभाल व सुरक्षा करना है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने का उद्देश्य धरती को हरा-भरा बनाने के साथ प्रकृति को प्राण वायु से समृद्ध करना भी है। जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी, छात्रावास, पंचायत भवन व अन्य शासकीय भवनों के परिसरों में पौधों का रोपण करते हुए उसकी सुरक्षा व देखभाल करें, तभी हमारा पर्यावरण स्वच्छ होगा। जिला पंचायत प्रशासकीय समिति प्रधान, जिला पंचायत सीईओ सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस दौरान फलदार, औषधि पौधों का परिसर में रोपण किया और उनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया। इस दौरान सहायक परियोजना अधिकारी उदयराज सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक शबाना बेगम, प्रभारी जिला प्रबंधक कृषि रामसुजान द्विवेदी, जिला प्रबंधक वित्त रविशंकर परस्ते सहित अन्य जन मौजूद थे।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here