मेरठ मेरठ सहित पूरे प्रदेश में बच्चों का कोविड वैक्सीनेशन शुरू हो चुका है। मेरठ के पुलिस लाइन में वैक्सीनेशन कैम्प का शुभारंभ किया गया। पहले चरण में मेरठ को 78 हजार बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य दिया गया है। पुलिस लाइन सामुदायिक केंद्र पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अखिलेश मोहन ने इसका शुभारंभ किया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ प्रवीण गौतम भी यहाँ मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि 25 मार्च से नियमित तौर पर बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जाएगा। अभी सिर्फ शुभारंभ किया गया है। पहले दिन दोपहर तक इस आयु वर्ग के कुल 9 बच्चों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए कार्बोवेक्स वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले में डेढ़ लाख से अधिक बच्चे इस आयु वर्ग के चिन्हित किए गए हैं। विभाग के पास फिलहाल 78 हजार वैक्सीन पहले चरण के लिए पहुंच गई हैं। 78 हजार वैक्सीन अभी आनी शेष है।
Post Top Ad
Monday, 21 March 2022
कोरोना से बचाव के लिए प्रदेश में शुरू हुआ बच्चों का वैक्सीनेशन
Tags
# Meerut
# Uttar pradesh
About Editor Desk
Uttar pradesh
Label:
Meerut,
Uttar pradesh
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन
मनोज सोनी एडिटर इन चीफ सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...
Post Top Ad
Responsive Ads Here
Author Details
Manoj Soni
email : amansoni.hbd@gmail.com
+919977239134
Narmadapuram

No comments:
Post a Comment