नेशनल लोक अदालत के आयोजन को लेकर प्रचार वाहन के माध्यम से किया जा रहा प्रचार-प्रसार पैरालीगल वालेंटियर्स विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को कर रहे हैं जागरूक - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 12 March 2022

नेशनल लोक अदालत के आयोजन को लेकर प्रचार वाहन के माध्यम से किया जा रहा प्रचार-प्रसार पैरालीगल वालेंटियर्स विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को कर रहे हैं जागरूक

कटनी (10 मार्च)- राष्टीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसारप्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्यामाचरण उपाध्याय के मार्गदर्शन में तथा जिला न्यायाधीश/सचिव दिनेश कुमार नोटिया के दिशा-निर्देशन में 12 मार्च 2022 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस नेशनल लोक अदालत को सफल बनाये जाने तथा अधिक से अधिक पक्षकारों को लाभांवित कराये जाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कटनी के पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा प्रचार वाहन के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नेशनल लोक अदालत के आयोजन का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।इसी जागरुकता अभियान के तहत आज गुरुवार को को प्रचार वाहन के माध्यम से नेशनल लोक अदालत से संबंधित ऑडियों क्लीपिंग का प्रसारण कर लोक अदालत के माध्यम से प्राप्त होने वाले लाभ से आमजनों को जागरूक किया किया गया। पीएलव्ही मनीषा प्यासीमोनिका जैन एवं सुनीता केवट द्वारा प्रचार वाहन से कटनी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर नेशनल लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों का निराकरण कराये जाने पर प्राप्त होने वाली छूट से संबंधित जानकारी प्रदान की। साथ ही नेशनल लोक अदालत से संबंधित पम्पलेट्स का भी वितरण किया गया।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here