प्रतियोगी परीक्षा हेतु दस दिवसीय निशुल्क कक्षाओं का शुभारम्भ - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 5 March 2022

प्रतियोगी परीक्षा हेतु दस दिवसीय निशुल्क कक्षाओं का शुभारम्भ



 नर्मदापुरम/03,मार्च,2022/ 3 मार्च को शहीद भगतसिंह शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरिया के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी हेतु दस दिवसीय निशुल्क कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय प्राचार्य डॉ राजीव माहेश्वरी द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया और विद्यार्थियों को कक्षाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया ।

       इन कक्षाओं के संचालन में पिपरिया की लक्ष्य अकादमी की मुख्य भूमिका है। लक्ष्य अकादमी से श्री अंकित वर्माश्री अभिषेक कुमार राय और कु. रिचा पंजवानी 15 मार्च तक विद्यार्थियों को अलग अलग विषयों पर जानकारी देंगे । प्रथम दिन कक्षा में लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लियाजिसमें कन्या महाविद्यालय की भी कुछ छात्राएं शामिल रहीं। कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ अनिता सेनकु. किटी मौर्य द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ राकेश दिलावरेडॉ अरुण मोहता सहित अन्य स्टाफ़ उपस्थित रहा।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प लेना होगा- सुमन वर्मा समाज को दिया 'स्वच्छ नर्मदा, समृद्ध जीवन' का संदेश

 चित्रगुप्त घाट पर कायस्थ समाज का स्वच्छता अभियान, भजन गायिका आशा राजपूत ने थामी झाड़ू, किया श्रमदान  हमें प्लास्टिक मुक्त घाटों का संकल्प ल...

Post Top Ad

Responsive Ads Here