खरगोन 03 मार्च 2022। डिप्टी कलेक्टर श्री ओमनारायण सिंह ने सड़क दुर्घटना के मृतक
दंपती को 15-15 हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत करने के आदेश जारी किए हैं।
22 जून 2021 को घटित सड़क दुर्घटना में बड़वाह तहसील की दंपती नरेन्द्र पिता गुलाब
सिंह सोलंकी एवं रमाबाई पति नरेन्द्र सोलंकी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। मृत्यु
होने पर दंपती को बड़वाह नायब तहसीलदार द्वारा मृतकों के उत्तराधिकारियों
को 30 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कराई गई है।

No comments:
Post a Comment