पित्याखेडी गौहत्याकांड में अगर सभी आरोपी निर्दोष तो गौमाता का असली हत्यारा कौन-श्री भाटी पुलिस और प्रशासन की जांच सवालो के घेरे में, भाजपा के राज में गौमाता को नही मिला न्याय - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 5 March 2022

पित्याखेडी गौहत्याकांड में अगर सभी आरोपी निर्दोष तो गौमाता का असली हत्यारा कौन-श्री भाटी पुलिस और प्रशासन की जांच सवालो के घेरे में, भाजपा के राज में गौमाता को नही मिला न्याय

मंदसौर। नगर सहित समूचे मालवा अंचल को अशांत करने वाले पित्याखेडी गौहत्याकांड में जिस प्रकार से पुलिस एवं प्रशासन ने कार्य किया उसके कारण गौमाता को न्याय मिलना तो दूर सभी आरोपी दोषुमुक्त हुये है। भाजपा सरकार के राज में हुये गौहत्याकांड में भाजपा नेताओं ने ही राजनैतिक रोटिया सेकी और उनके ही राज में पुलिस ने आरोपी चिन्हित कर चार्जशीट तैयार की लेकिन न्यायालय से सभी आरोपी बरी होना यह साफ करता है कि या तो पुलिस ने गलत आरोपी पकडे या फिर भाजपा सरकार के राज में ही आरोपियो को बचाने कार्य हुआ है।
        यह बात जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने कही। उन्होनें कहा कि कोई भी अपराध एवं मामले की जांच की प्रक्रिया पर ही न्यायालय की कार्यवाही निर्भर करती है लेकिन पित्याखेडी गौहत्याकांड में पुलिस की जांच जिस प्रकार से हुई उसके कारण सभी आरोपीगण बरी हुये है। उन्होनें न्यायालय के फैसले पर कहा कि या तो पुलिस ने गलत आरोपी पकडे या फिर पुलिस ने सत्ता के दबाव में पुरे मामले में जांच को प्रभावित करने का कार्य किया है।
    श्री भाटी ने कहा कि भाजपा की शिवराजसिंह चौहान सरकार गौमाता के नाम पर राजनिति करती है लेकिन गौमाता की दशा सुधारने एवं उसे न्याय दिलाने के लिये कभी भी कार्य नही किया है। स्लेट पेंसिल खदानो में सैकडो गार्यो की हत्या एवं उसके उपरांत उपजे तनाव का राजनैतिक  लाभ तो भाजपा ने लिया लेकिन अपनी ही सरकार की पुलिस द्वारा आरोपियो को चिन्हित करने एवं सजा दिलाने में असफल साबित हुई है। श्री भाटी ने न्यायालय के आदेश का सम्मान करने के साथ ही कहा कि इस आदेश के उपरांत अंचलवासी जानना चाहते है कि अगर सभी निर्दोश है तो असली गोहत्याये कौन है, असली अपराधीयो को बचाने का कार्य किसने एवं किसके इशारे पर हुआ है।
सुरेश भाटी
9755516609   




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here