प्रदेश के शहरों में प्रारंभ होंगे गोवर्धन प्रोजेक्ट गुजरात और अन्य प्रांतों के गौ-संरक्षण कार्यों का अध्ययन करेंगे - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 28 March 2022

प्रदेश के शहरों में प्रारंभ होंगे गोवर्धन प्रोजेक्ट गुजरात और अन्य प्रांतों के गौ-संरक्षण कार्यों का अध्ययन करेंगे

श्योपुर, 27 मार्च 2022
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश के विभिन्न शहरों में गोवर्धन प्रोजेक्ट प्रारंभ होंगे। गाय के गोबर को क्रय करने की व्यवस्था की जाएगी। गुजरात सहित अन्य राज्यों में गौ-संवर्धन और गौ-संरक्षण के प्रयोगों का अध्ययन कर मध्यप्रदेश में नवीन कार्यों की शुरूआत होगी। आमजन को गाय और सड़क पर विचरण करने वाले अन्य पशुओं की देखभाल के प्रति जागरूक करने का कार्य भी किया जाएगा। गाय के गोबर और गौ-मूत्र से आय होने पर आम नागरिक गौ-पालन के लिए प्रेरित होंगे। गौ-शालाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए भी ठोस प्रयास किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इंदौर में गोवर्धन योजना में पीएनजी संयंत्र के संचालन के सफल प्रयोग को अन्य स्थानों तक ले जाया जाएगा। गाय के गोबर का उपयोग बड़े पैमाने पर गौ-काष्ठ के निर्माण में किया जाता है। इसे प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे गौ-पालकों को भी राशि प्राप्त होगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सड़क पर विचरण करने वाले पशुओं की बेहतर व्यवस्था के लिए मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की अध्यक्षता में गठित मंत्री समूह आगे भी कार्य करता रहेगा। इस समूह में मंत्री श्री विश्वास सारंग, श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, श्री प्रेम सिंह पटेल, सुश्री ऊषा ठाकुर और श्री मोहन यादव शामिल हैं।
मंत्री समूह के प्रस्तुतिकरण में मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बताया कि गाय श्रद्धा का केन्द्र है। गौ-काष्ठ के अलावा वर्मी कम्पोस्ट खाद भी बनाया जा रहा है। यह खाद महंगी कीमत पर बिकता है। गौ-शालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास बढ़ाने के सुझाव मिले हैं। गायों के संरक्षण के लिए अन्य गतिविधियों का संचालन किया जा सकता है। गाय का पालन लाभ का कार्य बनें इसके लिए विभिन्न सुझाव प्राप्त हुए हैं। मंत्री डॉ. मिश्र ने विभिन्न स्थानों पर हुए गौ-पालन के सफल प्रयोगों की भी जानकारी दी। मंत्री सुश्री ऊषा ठाकुर, श्री प्रेम सिंह पटेल, श्री ओ.पी. सखलेचा, श्री कमल पटेल, श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, श्री हरदीप सिंह डंग और श्री भारत सिंह कुशवाह ने विभिन्न सुझाव दिए। चिंतन बैठक में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न मंत्री समूहों के प्रस्तुतिकरण को सार्थक बताते हुए आशा व्यक्त की कि प्राप्त सुझाव जनकल्याण की दृष्टि से भी उपयोगी सिद्ध होंगे। राज्य शासन द्वारा इन सुझावों पर आवश्यक निर्णय भी लिए जाएंगे।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3278 बालिकाओं को लगी एचपीवी वैक्सीन

 मनोज सोनी एडिटर इन चीफ  सर्वाइकल कैंसर से बचाव का सशक्त उपाय है एचपीवी वैक्सीन जिले में में 20 मार्च को 640 बालिकाओं ने लगवाया टीका अब तक 3...

Post Top Ad

Responsive Ads Here