आवेश खान की गेंद पर मार्को यानसेन घायल - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 18 June 2022

आवेश खान की गेंद पर मार्को यानसेन घायल


भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज के चौथे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 82 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज को 2-2 से बराबर कर दिया है। अब पांचवां मुकाबला 'फाइनल' बन गया है। रविवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा। राजकोट में चौथे मैच के दौरान कई लम्हें कैमरे में कैद हुए। आवेश खान की गेंद पर मार्को यानसेन घायल हो गए। वहीं, हर्षल पटेल ने लगातार दूसरे मैच में डेविड मिलर का शिकार किया। दिनेश कार्तिक ने 16 साल के टी20 करियर में पहली बार अर्धशतक लगाया।भारत के शानदार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने इस सीरीज में अच्छी शुरुआत तो की थी, लेकिन वह अब तक बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। एक बार फिर अय्यर ने निराश किया। उन्होंने इस सीरीज में क्रमश: 36,40,14 और चार रन बनाए हैं। इस साल टी20 वर्ल्ड कप होना है। ऐसे में उन्हें लगातार बेहतर प्रदर्शन करना होगा, तभी टीम में जगह बच पाएगी।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here