महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार राष्ट्रपति चुनाव के बाद होने की संभावना : शिंदे गुट प्रवक्ता - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, 14 July 2022

महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार राष्ट्रपति चुनाव के बाद होने की संभावना : शिंदे गुट प्रवक्ता


मुंबई । महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की बहुप्रतीक्षित कैबिनेट का विस्तार राष्ट्रपति चुनाव के बाद होने की संभावना है। शिंदे नीत शिवसेना विधायकों के खेमे ने यह संकेत दिया है। एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में तथा देवेंद्र फडणवीस ने 30 जून को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और अभी केवल वे दोनों ही मंत्रिमंडल के सदस्य हैं। शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसारकर ने पत्रकारों से कहा, ‘मंत्रिमंडल का विस्तार करने में कोई पेरशानी नहीं है।’ केसारकर से सवाल किया गया था कि क्या शिंदे खेमे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट के बीच चल रही कानूनी लड़ाई के कारण मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है। केसारकर ने कहा, ‘विधायक राष्ट्रपति चुनाव में व्यस्त होंगे… तो शपथ ग्रहण करने का समय किसके पास होगा? वे किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं है।’ राष्ट्रपति चुनाव 18 जुलाई को होने हैं।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

महाराणा प्रताप मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल रोहना द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 7 दिवसीय शिविर बाई खेड़ी में किया आयोजित

मनोज सोनी एडिटर इन चीफ    महाराणा प्रताप मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल रोहना द्वारा   राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 7 दिवसीय शिविर बाई खेड़ी  ...

Post Top Ad

Responsive Ads Here