सुनसान रास्ते पर ले जाकर महिला से करने लगा छेड़छाड़ नोएडा में रैपिडो बाइक चालक गिरफ्तार - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 4 July 2022

सुनसान रास्ते पर ले जाकर महिला से करने लगा छेड़छाड़ नोएडा में रैपिडो बाइक चालक गिरफ्तार


नोएडा । उत्तर प्रदेश के नोएडा में ऐप बेस्ड बाइक टैक्सी सर्विस रैपिडो के चालक द्वारा एक महिला यात्री को घर छोड़ने के दौरान सुनसान रास्ते पर ले जाकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, फेस-वन थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने शुक्रवार को अपने घर जाने के लिए ऐप के जरिए रैपिडो से बाइक टैक्सी बुक की थी। आरोप है कि घर जाते समय बाइक टैक्सी चालक अन्नान घर छोड़ने के बहाने महिला को सुनसान रास्ते से ले गया। इस दौरान आरोपी चालक ने रास्ते में महिला के साथ छेड़छाड़ की। आरोपी की इस हरकत से महिला बेहद डर गई थी। हालांकि, इसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी का विरोध किया और फिर इस घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी की तलाश तेज कर दी थी। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर शनिवार को बाइक टैक्सी चालक सेक्टर-9 झुग्गी झोपड़ी निवासी मन्नान को सेक्टर-9 से गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की बाइक यूपी 16 सीजे 6551 को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित आईपीसी की धारा 354 के तहत एफआईआर दर्ज कर जेल भेज दिया है।




*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here