पांचवी आठवीं परीक्षा के परिणाम जारी, लिंक ओपन नहीं होने से छात्र होते रहे परेशान बोर्ड पैटर्न की परीक्षा होने के कारण, छात्रों के रिजल्ट पर पड़ा असर - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 16 May 2023

पांचवी आठवीं परीक्षा के परिणाम जारी, लिंक ओपन नहीं होने से छात्र होते रहे परेशान बोर्ड पैटर्न की परीक्षा होने के कारण, छात्रों के रिजल्ट पर पड़ा असर

 

पांचवी आठवीं परीक्षा के परिणाम जारी, लिंक ओपन नहीं होने से छात्र होते रहे परेशान

बोर्ड पैटर्न की परीक्षा होने के कारण, छात्रों के रिजल्ट पर पड़ा असर

नर्मदापुरम। राज्य शिक्षा केंद्र ने कक्षा पांचवी और आठवीं की वार्षिक परीक्षा के परिणाम सोमवार को जारी तो कर दिए, लेकिन राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट लिंक सर्वर डाउन होने के कारण ओपन नहीं होने के चलते जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं रिजल्ट पता ना चलने को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को भी दिन भर हैरान परेशान होते नजर आए।

आलम यह है कि स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार द्वारा सोमवार को कक्षा पांचवी और आठवीं का रिजल्ट घोषित तो कर दिया गया लेकिन राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट लिंक ओपन नहीं होने के कारण जिले के हजारों विद्यार्थी देर रात तक भी रिजल्ट नहीं देख सके, वही दूसरे दिन भी ऐसा ही कुछ हाल देखने को मिला जहां कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं अपने परिजनों के साथ स्कूलों के अलावा ऑनलाइन दुकानों के घंटों तक चक्कर लगाते हुए देखे गए। लेकिन इसके बाद भी सर्वर डाउन होने के चलते अधिकांश छात्र अपना रिजल्ट नहीं देख पाए।

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा कक्षा पांचवी और आठवीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिले में कक्षा पांचवी में 17537 बच्चे परीक्षा में बैठे उनमें 15305 बच्चे पास हुए उनका रिजल्ट 87 प्रतिशत रहा। कक्षा आठवीं में 16836 छात्र-छात्राएं परीक्षा में बैठे थे जिसमें से 13121 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। वहीं जिले में कक्षा आठवीं का रिजल्ट 78% रहा है। इस प्रकार कक्षा 5 वी के रिजल्ट में नर्मदापुरम जिला 22वें स्थान पर और आठवीं में प्रदेश में 26 वे स्थान पर रहा है।

उल्लेखनीय है कि लगभग 12 साल बाद बोर्ड पैटर्न पर कक्षा पांचवी और आठवीं की परीक्षा के रिजल्ट घोषित किए गए लेकिन हकीकत यह भी है कि पिछले वर्षों की तुलना में रिजल्ट प्रतिशत में कमी आना चर्चा का विषय बना हुआ है। मालूम हो कि बच्चों के सिलेबस में बदलाव, मध्य सत्र में बोर्ड पैटर्न लागू करने के अलावा पेपर लीक होना भी कहीं ना कहीं बच्चों के रिजल्ट में कमी को दर्शा रहा है। सूत्रों की माने तो दूसरे दिन भी राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट लिंक ओपन नहीं हो पाने के कारण छात्र-छात्राएं अपने पेरेंट्स के साथ माध्यमिक शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर कॉल  करते रहे लेकिन इसके बाद भी उन्हें अपना रिजल्ट पता नहीं चल सका। वही दूसरी तरफ इस खबर को लेकर स्कूल संचालकों से बात की तो उन्होंने कहा कि सर्वर प्रॉब्लम के चलते रिजल्ट ओपन नहीं हो पा रहे हैं।

इनका कहना

राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट लिंक सर्वर डाउन होने के कारण ओपन नहीं होने से रिजल्ट देखने में प्रॉब्लम आ रही है। लेकिन कुछ स्कूलों में छात्रों को रिजल्ट बताया है। परीक्षा में फैल हुए छात्रों की जून माह में फिर से परीक्षा आयोजित की जाएगी।

अजय कुंभहारे डीपीसी नर्मदापुरम

संभागीय ब्यूरो चीफ मनोज सोनी

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here