आदर्श जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम का होगा भूमि पूजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की कार्य योजना के अंतर्गत 4205 लाख रुपए से बनेगा अस्पताल नवीन 150 बिस्तरीय एमसीएच बिंग एवं 50 बिस्तरीय सीसीबी क्रिटिकल केयर ब्लॉक का होगा भूमि पूजन - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 9 July 2023

आदर्श जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम का होगा भूमि पूजन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की कार्य योजना के अंतर्गत 4205 लाख रुपए से बनेगा अस्पताल नवीन 150 बिस्तरीय एमसीएच बिंग एवं 50 बिस्तरीय सीसीबी क्रिटिकल केयर ब्लॉक का होगा भूमि पूजन




 आदर्श जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम का होगा भूमि पूजन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की कार्य योजना के अंतर्गत 4205 लाख रुपए से बनेगा अस्पताल

नवीन 150 बिस्तरीय एमसीएच बिंग एवं 50 बिस्तरीय सीसीबी क्रिटिकल केयर ब्लॉक का होगा भूमि पूजन


नर्मदापुरम। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की कार्य योजना के अंतर्गत 4205 लाख से स्वीकृत आदर्श जिला चिकित्सालय नर्मदा पुरम में नवीन 150 बिस्तरीय एमसीएच बिंग एवं 50 बिस्तरीय सीसीवी क्रिटिकल केयर ब्लॉक  का भूमि पूजन कार्यक्रम सोमवार को होगा। 
गौरतलब है कि शासकीय जिला चिकित्सालय की नई बिल्डिंग आईटीआई में आरटीओ ऑफिस के पास बनेगी। जिसका सोमवार को भूमि पूजन होने जा रहा है। 
आदर्श जिला चिकित्सालय नर्मदापुरम के भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ प्रभु राम चौधरी मंत्री लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्यप्रदेश शासन, कार्यक्रम की अध्यक्षता बृजेंद्र प्रताप सिंह मंत्री खनिज संसाधन एवं श्रम विभाग प्रभारी मंत्री जिला नर्मदापुरम मध्य प्रदेश शासन, विशिष्ट अतिथि उदय प्रताप सिंह सांसद नर्मदापुरम नरसिंहपुर क्षेत्र, अतिथि डॉ सीताशरण शर्मा विधायक नर्मदापुरम, श्रीमती नीतू यादव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम, पंकज चौरे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद इटारसी, भूपेंद्र चौकसे अध्यक्ष जनपद पंचायत नर्मदापुरम की गरिमामय उपस्थिति में आज दोपहर 3:30 स्थान ऑडिटोरियम नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम में संपन्न होगा। 
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता पीयुष शर्मा, राजेश तिवारी, सागर शिवहरे , रोहित गौर, लोकेश तिवारी, प्रशांत दीक्षित, हंस राय, मनोहर बढ़ानी, दीपक माहला, मनीष परदेसी, भारतीय जनता पार्टी के विधायक, जन प्रतिनिधि एवं जिलेभर से आए पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here