रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जांच शिविर का आयोजन नर्मदा अपना अस्पताल में किया गया - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 9 July 2023

रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर जांच शिविर का आयोजन नर्मदा अपना अस्पताल में किया गया





 रोटरी क्लब द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

जांच शिविर का आयोजन नर्मदा अपना अस्पताल में किया गया 

 नर्मदापुरम। रोटरी क्लब नर्मदापुरम एवं रोटरी क्लब भोपाल स्मार्ट सिटी के संयुक्त तत्वावधान में वर्ड्स ऑफ वर्थ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा मानसिक स्वास्थ्य हेतु निशुल्क जांच शिविर का आयोजन नर्मदा अपना अस्पताल में किया गया ।  इस शिविर का शुभारंभ श्री गणेश की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर भोपाल शहर की प्रख्यात मनोरोग विशेषज्ञ डाक्टर रूमा भट्टाचार्य‌, नर्मदापुरम के हड्डी रोग विशेषज्ञ वीरेंद्र राजपूत एवं रोटरी क्लब अध्यक्ष महावीर जैन द्वारा किया गया। इसके बाद सभी रोटेरियन सदस्यों द्वारा डॉ रूमा भट्टाचार्य एवं डॉ वीरेंद्र राजपूत का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
शिविर में 68 मरीजों की मानसिक स्वास्थ्य सम्बन्धित जांच की गयी। इस दौरान रोटरी क्लब द्वारा मरीजो के लिए दवा एवम भोजन निशुल्क वितरण किया गया। नर्मदा अपना अस्पताल में अन्य मरीजों के लिए भी इन दिनों निशुल्क मरीजों को देखा जा रहा है। जिसके कारण हड्डी संबंधित मरीजों की संख्या भी अच्छी खासी रही।
 इस अवसर पर भोपाल रोटरी क्लब से पधारे आशीष बर्गले ,सुमित पांडेय,राजीव श्रीवास्तव एवम रोटरी क्लब नर्मदापुरम सदस्य शील सोनी, राजीव जैन, प्रदीप गिल्ला, पंकज सोनी, विपिन जैन, विकास अग्रवाल, अंकित गिल्ला,अंकित यादव, नरेंद्र गोयल, संयम जैन, मनीष गुप्ता अमीन राईन, अनुपम दुबे, रुद्र प्रताप सिंह उपस्तिथ रहे ।
मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here