चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिग का आतिशबाजी कर मनाया जश्न
पूरे भारत में जश्न का माहौल लोगों ने एक दूसरे को दी बधाई और शुभकामना
नर्मदा पुरम। चंद्रयान 3 मिशन के जरिए भारत के इतिहास रचने की आशा बुधवार शाम को पूरी हुई। चंद्रयान-3 के चांद के दक्षिणी ध्रुव को छूते ही पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का सपना भी सरकार हो गया। भारतीयों के सपने को लेकर उड़े चंद्रयान 3 ने 41 दिन की यात्रा के बाद चांद पर शाफ्ट लैंडिंग की तो इसरो के साथ साथ पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा हो गया।
गौरतलब है की चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग दक्षिणी ध्रुव छूने वाला पहला देश भारत बना। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर शहर में कई स्थानों पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया और एक दूसरे को बधाई दी। भारत भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा की सतह पर उतरा,लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है l इस खुशी और ऐतिहासिक जीत के लिए पूरे देश में जश्न मनाया गया।
इसी कड़ी में शहर के हृदय स्थल से रास्ते पर युवाओं के द्वारा जमकर आतिशबाजी की गई। रंग बिरंगी आतिशबाजी को लोगों ने देखा और इस खुशी में शामिल हुए l चांद पर हुए चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का सीधा प्रसारण स्कूल कॉलेज सहित अन्य स्थान पर लोगों के द्वारा देखा गया। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला विश्व का पहला देश बनने पर सभी लोगों ने एक दूसरे को बधाई और शुभकामना दी।
मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:
Post a Comment