स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय बुधनी में शारीरिक राष्ट्रीय वेबिनार का सफल आयोजन
महाविद्यालय के प्राचार्य रवि कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं मुख्य वक्ताओ का स्वागत किया।
बुधनी। स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय बुधनी के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा "योग और फिटनेस के नए तरीकों से समाज में बदलाव" विषय पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमे पूरे देश से शोध कर्ताओं ने अपने शोध पत्र का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम संयोजक तरुण रावत ने बताया कार्यक्रम का संचालन किया, उन्होंने बताया कि कुल 22 शोध पत्र प्रतिभागियों से देश भर से प्राप्त हुए। शोध पत्र महाविद्यालय द्वारा शासन के आदेशानुसार शोध पत्रिका में प्रकाशित किए जायेंगे। कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया। जिसमे प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ बिनायक दुबे, सहायक प्राध्यापक, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश ने योग को भारत एवं विश्व के परिदृश्य से शोध की सीमाओं, वेब साइंस डाटा के अनुसार सभी जानकारियां दी।
दूसरे सत्र में डॉ सुजय बिष्ट, सहायक प्राध्यापक, एलएन आईपीई,असम ने वर्कआउट के दौरान मानव शरीर क्रिया विज्ञान को विस्तार से समझाया। महाविद्यालय के प्राचार्य रवि कुमार ने सभी प्रतिभागियों एवं मुख्य वक्ताओ का स्वागत किया। अंत में सुश्री स्वाती गौर ने सभी का आभार प्रकट करते हुए सफल आयोजन की शुभकामनाएं प्रेषित की। महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मनोज सोनी editor-in-chief


No comments:
Post a Comment