आबकारी विभाग द्वारा नागद्वारी मेला पचमढ़ी में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही जारी 95 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब जब्त मेला क्षेत्र में मद्यपान और अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु समझाइश दी गई - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 19 August 2023

आबकारी विभाग द्वारा नागद्वारी मेला पचमढ़ी में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही जारी 95 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब जब्त मेला क्षेत्र में मद्यपान और अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु समझाइश दी गई




 आबकारी विभाग द्वारा नागद्वारी मेला पचमढ़ी में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही जारी

 95 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब जब्त

 मेला क्षेत्र में मद्यपान और अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु समझाइश दी गई


_नर्मदापुरम। नागद्वारी मेला क्षेत्र पचमढ़ी में अवैध कच्ची महुआ शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और विक्रय को रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा के बिक्री, निर्माण, परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में आबकारी विभाग द्वारा शनिवार को पचमढ़ी के महादेव क्षेत्र, DP एरिया, हिवर क्षेत्र, नालंदा टोला, जलगली क्षेत्र, फॉरेस्ट नाके के पास और जटाशंकर क्षेत्र में कार्रवाई की गई।

 आज की इस कार्रवाई में 95 लीटर हाथभट्टी शराब जब्त कर 03 प्रकरण आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कायम किए गए। आगामी दिवसों में भी इसी प्रकार कार्रवाई की जाएगी। जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत ₹ 19000/- आंकी गई। मेला क्षेत्र में कई स्थानों पर श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में मद्यपान और अन्य मादक पदार्थों का सेवन ना करने हेतु समझाइश दी गई। इस कार्यवाही में वृत्त पिपरिया प्रभारी नीलेश पंवार एवं आबकारी कार्य पालिका स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here