जिला आबकारी अधिकारी के अनुसार जिले में कार्रवाई जारी है
नर्मदापुरम आबकारी विभाग द्वारा आगामी त्योहारों के पूर्व के मद्देनजर इटारसी शहर एवं पिपरिया में अवैध शराब के विरुद्ध
विशेषअभियान के अंतर्गत कार्यवाही में कुल 98 लीटर कच्ची हाथभट्टी शराब और 1815 किलोग्राम महुआ लाहन
अनुमानित कीमत 201100/-
जिले त्यौहार पूर्व को दृष्टिगत रखते हुए अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और विक्रय को रोकने के उद्देश्य से कलेक्टर नर्मदापुरम नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में** अवैध मदिरा के बिक्री, निर्माण, परिवहन एवं संधारण के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा आज दिनांक 29/08/23 को वृत्त पिपरिया के पीलिया, घोघरी मट्ठा, नयेगांव , कोड़ा पड़रई, रायखेड़ी, महराजगंज, हनोतिया, नजर खेड़ा, नंदवाड़ा और कुचबंदिया मोहल्ला पिपरिया में एवं वृत्त इटारसी शहर क्षेत्र कार्रवाई की गई।
आज की कार्रवाई में कुल 98 लीटर हाथभट्टी शराब एवं कुल 1815 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त जब्त कर 09 प्रकरण आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कायम किए गए। जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत ₹ 201100/- आंकी गई।
मद्यपान न करने, अन्य मादक पदार्थों का सेवन न करने हेतु समझाइश दी गई, शराब का सेवन करके वाहन न चलाए इस बाबत लोगो को समझाइश दी गई। _
_कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नीलेश पवार, सुयश फौजदार आबकारी मुख्य आरक्षक रघुवीरसिंह निमोद मदन सिंह पंवार संतोष ठाकुर, सियाराम पटेल तथा सभी स्टॉफ सदस्यों का योगदान रहा।
मनोज सोनी editor-in-chief


No comments:
Post a Comment