गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी जांचों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : कलेक्टर नीरज कुमार सिंह
कलेक्टर श्री सिंह ने की स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा
सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की निर्धारित समय में सभी आवश्यक जांच की जाए।
गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग करें। हाई रिस्क महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिससे प्रसव के दौरान जोखिम की स्थिति निर्मित ना हो
नर्मदापुरम। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की निर्धारित समय में सभी आवश्यक जांच की जाए। गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग करें। हाई रिस्क महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिससे प्रसव के दौरान जोखिम की स्थिति निर्मित ना हो। यह निर्देश नर्मदापुरम कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित सभी विकासखंड चिकित्सा अधिकारियों को दिए हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने मातृत्व मृत्यु के प्रकरणों की भी विस्तार से जानकारी ली एवं उनके परिजनों से भी चर्चा की।
कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देशित किया कि मैदानी स्तर पर एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं के ब्लड प्रेशर की जांच व्यवस्थित ढंग से की जाए। कोई भी गर्भवती महिला आवश्यक जांचों से वंचित न रहे। एएनएम द्वारा की गई ब्लड प्रेशर की जांच का सुपरवाइजर द्वारा क्रॉस वेरिफिकेशन किया जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रकरण जिनमें हाइपरटेंशन की जांच में लापरवाही बरती गई है। उनमें संबंधित एएनएम को कारण बताओं नोटिस जारी करें। जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर निलंबन भी किया जाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में दस्तक अभियान की ब्लॉकवार समीक्षा कर 0 से 5 वर्ष के गंभीर कुपोषित बच्चों, जन्मजात विकृतियां वाले बच्चों की जांचों में संतोषजनक प्रगति दिखाई नही देने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को दस्तक अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी गंभीर कुपोषित बच्चों सहित अन्य रोगों से ग्रसित बच्चों की जांच कर उनका बेहतर उपचार किया जाए।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने हाईबीपी जांच में भी लापरवाही करने वाले एएनएम के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश देहलवार, सिविल सर्जन डॉ सुधीर विजयवर्गीय, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ललित कुमार डेहरिया सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी अधिकारी उपस्थित रहें।
मनोज सोनी editor-in-chief
No comments:
Post a Comment