डॉ विनोद निगम के नाम से हर वर्ष हिन्दी के टापर को दिया जाएगा गोल्ड मेडल गीत डॉ विनोद निगम के कार्यक्रम में हुई गीतों की रोचक प्रस्तुति - AKN News India

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 11 August 2023

डॉ विनोद निगम के नाम से हर वर्ष हिन्दी के टापर को दिया जाएगा गोल्ड मेडल गीत डॉ विनोद निगम के कार्यक्रम में हुई गीतों की रोचक प्रस्तुति




 डॉ विनोद निगम के नाम से हर वर्ष हिन्दी के टापर को दिया जाएगा गोल्ड मेडल

गीत डॉ विनोद निगम के कार्यक्रम में हुई गीतों की रोचक प्रस्तुति


नर्मदा पुरम। प्रसिद्ध नवगीतकार डॉ विनोद निगम के जन्म दिवस के अवसर पर सप्तक मित्र समूह नर्मदापुरम कला जगत व नर्मदा शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में डॉ विनोद निगम की जयंती के रूप में एनईएस काॅलेज में ‘गीत विनोद निगम के’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में डॉ सुधीर सक्सेना, पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, भोपाल से रघुराज सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पं भवानी शंकर शर्मा, पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा, राकेश दीवान, राकेश फौजदार सहित क्षेत्र के साहित्यकार, उभरते और स्थापित संगीतकार, विद्यार्थी व नागरिक मौजूद रहे।


कार्यक्रम में मौजूद डॉ निगम के परिजनों ने डा निगम की याद में जिस कॉलेज होम सांईस कालेज में प्रोफेसर रहे उस कालेज को एक लाख रूपये देने तथा उस राशि को जमा करने का आग्रह कर उस राशि की वर्ष भर में जो ब्याज मिलेगा उससे कालेज के हिन्दी विषय के टापर को गोल्ड मेंडल देने की घोषणा की है। अगले वर्ष से गोल्ड मेडल दिया जाएगा। कार्यक्रम आए डॉ निगम के मित्र रघुराज सिंह ने इसी वर्ष से गोल्ड मेडल देने के लिए राशि देने को तैयार हो गए हैं।


इस मौके पर पूर्व सांसद श्री नीखरा ने कहा कि मित्र डॉ विनोद निगम बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी रहे हैं। उनकी रचनाधर्मिता को याद किया जा रहा है। उनके साहित्य, उनके अनुभव, उनके गीत व उनके द्वारा किए गए काम और नाम का एक अलग ही दायरा रहा है।


डॉ सक्सेना ने कहा कि डॉ निगम के गीतों में एक विशेष चिंतन है। वे रिश्ता निभाना जानते थे। मित्रता निभाते रहे। उनका रिश्ता देश तक ही सीमित नहीं था। विदेश में भी उन्हें चाहने वाले हैं। जब डॉ निगम थे तब उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जितने लोग होते थे उतने आज भी हैं।

रघुराज सिंह ने बताया कि डॉ निगम ने जो आखरी कविता लिखी थी जो छप नहीं सकी है उसमें उन्होंने वर्तमान मोबाइल युग में रिश्तों का जिक्र किया है उन्होने वह बात लिखी है एक ही परिवार के लोग घर में रहते हुए भी मोबाइल पर व्यस्त हैं आपस में रिश्ते खत्म से हो रहे हैं। उनका गहरा चिंतन रहता है।

‘गीत विनोद निगम के’ कार्यक्रम में उभरते और स्थापित कलाकारों के द्वारा डा निगम के करीब 15 गीतों काे डॉ नमन तिवारी द्वारा कंपोज कर उनकी रोचक प्रस्तुति दी गई। जिसमें अनेक गायकों व संगीतकारों ने संगत दी जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।


आयोजन में सप्तक मित्र समूह के वरिष्ठ समाजसेवी गोपीकांत घोष, कवि गीतकार खेमचंद यादवेश, इंजीनियर रंगकर्मी कमलेश सक्सेना, राजू दीक्षित, डॉ केजी मिश्र, डॉ हंसा व्यास, नित्यगोपाल कटारे, डॉ आरपी सीठा, अरूण शर्मा, टीपी मिश्रा, रश्मि दीक्षित, महेश मूलचंदानी, राम परसाई, रामसेवक शर्मा सहित अनेक गायक, संगीतकार रंगकर्मी व नागरिक शामिल रहे।


मनोज सोनी editor-in-chief

No comments:

Post a Comment

पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-जुलकर मनाने की परंपरा- कलेक्टर

  मनोज सोनी एडिटर इन चीफ पत्रकार भवन में गूंजे गणपति के जयकारे, कलेक्टर-एसपी ने की महाआरती नर्मदापुरम धार्मिक आस्था का केंद्र, सभी पर्व मिल-...

Post Top Ad

Responsive Ads Here